Cinema

Bigg Boss 16: फैंस को भा रहा प्रियंका चाहर चौधरी का फियरलेस अंदाज, बोले – उनमें विजेता के गुण हैं


प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) इन दिनों में बिग बॉस 16  (Bigg Boss 16) में नजर आ रही हैं. इस रियलिटी शो में वह अपनी पहचान बना रही है। अब्दु रोज़िक के साथ उनकी दोस्ती से लेकर अंकित गुप्ता के साथ उनकी केमिस्ट्री तक, प्रियंका के फैंस उनकी हर बात को पसंद कर रहे हैं. प्रियंका का कहना है कि वह इस शो में कुछ नया सीखने आई हैं. घर में इतने सारे कैमरे के साथ इतने समय तक रहने में एक नया अनुभव साथ जुड़ेगा. वैसे प्रियंका चाहर के फैंस जानते हैं कि वह काफी निडर है. जैसा कि इन दिनों बिग बॉस के सीजन 16 में नजर आ ही रहा है.

वैसे इन दिनों ट्विटर पर ‘प्रियंका विनिंग हार्ट्स’ ट्रेंड कर रहा है और उनके फैन्स उन्हें निडर कह रहे हैं. जाहिर है कि शो में नजर आ रही प्रियंका की पर्सनॉलिटी को लोग काफी पंसद कर रहे हैं. शो में चीजों को लेकर उनका रिएक्ट करना. अपने डिसीजन रखना. लोगों को काफी इंप्रेस कर रहा है. नीचे देखें ट्वीट्स…

Priyanka Chahar Choudhary

फैंस को भा रहा प्रियंका चाहर का फियरलेस अंदाज
(फोटो साभार: Twitter)

तेजो के किरदार से मिली थी शोहरत

बता दें सीरियल सीरियल ‘उडारियां’ में प्रियंका और अंकित तेजो और फतेह के किरदार में नजर आए थे। शो में उनकी केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही थी. फैंस शो में उन दोनों के किरदार को काफी पसंद करते थे.

Priyanka Chahar Choudhary

फैंस प्रियंका चाहर चौधरी में देख रहे विनर के गुण
(फोटो साभार: Twitter)

प्रियंका और अंकित की दोस्ती 

पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि प्रियंका और अंकित रीयल लाइफ में भी डेटिंग कर रहे हैं, हालांकि शो में उन्होंने इस बात को कायम रखा है कि वे बहुत अच्छे दोस्त हैं। खैर ये देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 16 में ये दोस्ती रोमांस में बदल पाती है या नहीं. बता दें शो में जहां प्रियंका काफी अच्छी नजर आ रही हैं वहीं अंकित अब तक खुलकर अपनी पर्सनॉलिटी नहीं रख पाए हैं. ज्यादा वह दोनों एक साथ ही देखे जाते हैं और उनके फैंस को भी उन्हें साथ देखना काफी अच्छा लगता है.

Tags: Bigg boss, Salman khan

Leave a Reply