Cinema

Video: उर्फी जावेद ने निकाली साजिद खान पर भड़ास, बोलीं- ‘अभी तक नहीं मांगी माफी, हरकतों का बचाव कर रहे हैं बस’


उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन सेंस को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं. लेकिन कभी-कभी वह खास मुद्दों को भी उठाती हैं. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वह फिल्ममेकर साजिद खान और उनसे जुड़े मीटू मामले को उठाते हुए नजर आ रही हैं. साजिद इन दिनों ‘बिग बॉस 16’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं. शो में उनके होने के पर कई लोग आपत्ति जता रहे हैं. अब उर्फी ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि साजिद ने उन लड़कियों से कभी भी माफी नहीं मांगी, जिनका उन्होंने शोषण किया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद कहती हैं, “मैं आपको याद दिलाना चाहती हूं कि साजिद खान ने उन लड़कियों से कभी किसी से माफी नहीं मांगी, जिनका उन्होंने शोषण किया और या उनसे फेवर मांगा. यहां तक उन्होंने देश भी माफी नहीं मांगी. वहीं, दूसरी तरफ वह अपने आप का बचाव करते आ रहे हैं. उन्होंने कभी भी माफी नहीं मांगी. कभी नहीं. सिर्फ अपने को डिफेंस कर रहे हैं.”

Urfi Javed Insta Story

उर्फी जावेद ने वीडियो शेयर किया है. (फोटो साभारः Instagram @urf7i)

वीडियो के कैप्शन में उर्फी जावेद ने लिखा, “कभी भी माफी नहीं मांगी लेकिन अपने हरकतों को डिफेंस करते दिखे. एक साधारण माफी उनके द्वारा किए व्यवहार से सब ठीक नहीं होगा लेकिन उन हरकतों को डिफेंड करने से तो बेहतर है, जो उन्होने किया.” उर्फी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें, साजिद खान पर मीटू मूवमेंट के दौरान सिंगर, एक्ट्रेस समेत कई लोगों ने यौन शोषण, फेवर मांगने का आरोप लगाया था. साजिद पर 7 महिलाओं ने असहज कराने और कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद, साजिद का बुरा दौर शुरू हुआ. बिग बॉस 16 के प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने बताया था कि बुरा दौर शुरू होने के बाद उन्हें कई फिल्मों का क्रेटिड नहीं दिया गया.

एक्ट्रेस मंदाना करीमी, डिंपल पॉल, अहाना कुमरा, सिमरन सूरी, सलोनी चोपड़ा और शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर शोषण करने, गलत तरीके से छूने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया था. साजिद पर फेवर मांगने का भी आरोप लगा था.

Tags: Sajid Khan, Urfi Javed

Leave a Reply