Cinema

आलिया भट्ट को प्रेग्नेंसी में हो रही है चाट की क्रेविंग, बहन शाहीन के साथ उठाया स्ट्रीट फूड का लुत्फ


Alia Bhatt: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन अपनी प्रेग्नेंसी और अपने मेटर्निटी लुक्स को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. अभिनेत्री के मेटर्निटी लुक हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. इस बीच आलिया ने प्रेग्नेंसी में हो रही अपनी क्रेविंग का खुलासा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया है कि वह प्रेग्नेंसी में किसी स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा रही हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनसे पता चलता है कि उन्होंने प्रेग्नेंसी में उन्हें कौन सा स्ट्रीट फूड पसंद आ रहा है.

आलिया भट्ट ने रविवार को खुलासा किया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी क्रेविंग को शांत करने के लिए अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ चाट,सेव पूरी और पानी पूरी का आनंद उठाया. उन्होंने सेव से ढकी हुई चाट का आनंद लेने से पहले पहले तस्वीरें क्लिक कीं और सोशल मीडिया पर इन्हें शेयर किया. फोटो शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- ‘शाहीन भट्ट के साथ चाट डे, बेस्ट डे.’ एक अन्य तस्वीर में उन्होंने टूटी हुई पूरी शेयर की और लिखा- ‘पावर ऑफ अ पूरी.’

तस्वीरों से साफ है कि आलिया को इन दिनों चाट और पानी पूरी की क्रेविंग हो रही है. ऐसे में वह अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ मिलकर अपनी क्रेविंग दूर कर रही हैं. आलिया ने अपनी शादी के 2 महीने बाद जून में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए ऐलान किया कि वह और रणबीर कपूर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.

Alia Bhatt, Alia Bhatt news, Alia Bhatt pregancy, Alia Bhatt craving, Alia Bhatt instagram, आलिया भट्ट, आलिया भट्ट इंस्टाग्राम, bollywood news

आलिया भट्ट ने ये तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @aliaabhatt)

उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें और रणबीर को एक क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड सेशन के दौरान देखा गया.हाल ही में अभिनेत्री की गोद भराई की रस्म भी हुई. जिसमें भट्ट और कपूर परिवार शामिल हुए और खूब मस्ती की. आलिया ने अपनी गोद भराई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की और आने वाले बच्चे को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर की.

इस समारोह में नीतू कपूर, सोनी राजदान, करिश्मा कपूर और कुछ करीबी दोस्तों सहित उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए.इससे पहले दिन में सभी को फंक्शन के लिए पहुंचते देखा गया.

Tags: Alia Bhatt, Bollywood

Leave a Reply