Cinema

Video: रूमर्ड गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ संग डिनर डेट पर गए सनी कौशल, रेस्तरां में कुछ इस अंदाज में दिए पोज


हाइलाइट्स

डिनर डेट पर सनी कौशल और शरवरी वाघ.
लम्बे समय से है डेटिंग की चर्चा.

सनी कौशल और शरवरी वाघ (Sunny Kaushal and Sharvari Wagh) की डेटिंग की खबरें लगातार आती रहती हैं. दोनों ने हालांकि अपने रिश्ते पर मोहर नहीं लगाई है. हाल ही सनी और शरवरी को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया. सनी और शरवरी दोनों ही काफी खुश दिख रहे थे. पैपराजी की रिक्वेस्ट पर दोनों साथ तो आए लेकिन कपल की तरह पोज नहीं दिया. दोनों ने एक दूसरे के पास खड़े रहकर स्माइल करते हुए फोटोज क्लिक करवाए.

रूमर्ड कपल सनी और शरवरी अपने फ्रैंड्स के साथ पहुंचे थे. इस दौरान शरवरी ने व्हाइट स्नीकर्स के साथ ब्लैक नी-लैंथ शॉर्ट ड्रेस कैरी किया. वहीं, सनी व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक ड्रेस में नजर आए. शरवरी ने पहले पैपराजी को सोलो पोज दिए और फिर उसके बाद सनी के साथ फोटो खिंचावाए.

विक्की-कैटरीना की शादी में पहुंची थी शरवरी
सनी कौशल और शरवरी वाघ ने ‘द फॉरगॉटन आर्मी’ (The Forgotten Army) में साथ काम किया था. यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई थी. दोनों को एक दूसरे का नेचर अच्छा लगा और दोनों की मुलाकातें होने लगीं. दोनों कई बार साथ स्पॉट किया जा चुका है. साथ ही सनी के भाई विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी में भी शरवरी नजर आई थीं. दोनों के एक दूसरे को डेट करने की खबरें लम्बे समय से चल रही हैं, लेकिन दोनों की ही ओर से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

मुख्यमंत्री की नातिन हैं शरवरी
मुम्बई में जन्मीं शरवरी वाघ ​बीते दिनों सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में नजर आई थीं. बता दें कि शरवरी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की नातिन हैं. वहीं, सनी कौशल की बात करें तो उन्होंने 2010 में ​असिस्टेंट डायरेक्ट के रूप में अपने कॅरियर की शुरुआत की थी. उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से प्रसिद्धि मिली थी. वे वेब सीरीज की दुनिया में भी सक्रिय हैं.

Tags: Sharvari Wagh, Sunny Kaushal

Leave a Reply