Cinema

सोहा अली खान ने शेयर की ‘शाही फैमिली लंच’ की तस्वीरें, फैंस को खली करीना-जेह बाबा की कमी, देखें PHOTOS


बॉलीवुड अभिनेत्री और पटौदी खानदान की बेटी सोहा अली खान (Soha Ali Khan) अपने भाई सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से विपरीत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. सोहा अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. सोहा ने हाल ही में कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने शाही फैमिली लंच की झलक फैंस को दिखाई है. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. क्योंकि, फोटोज में सोहा अली खान के साथ उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है.लेकिन, करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनके छोटे बेटे जेह इस फैमिली लंच का हिस्सा नहीं थे, जिसे लेकर कई फैंस ने निराशा जाहिर की है. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @sakpataudi)

Leave a Reply