Cinema

अमिताभ बच्चन ने क्लाइमैक्स सीन के लिए यूं जुटाई थी 50 हजार लोगों की भीड़, अपने फैंस पर था पूरा भरोसा


अमिताभ बच्चन (Amiatbh Bachchan) 11 अक्टूबर को 80 बरस के हो जाएंगे. अपने जीवन के सफर में अमिताभ ने फिल्मों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. अमिताभ ने शुरुआती दौर में काफी रिजेक्शन झेला, परेशानी सही.. लेकिन हार नहीं मानी, जिसका नतीजा है कि आज सदी के महानायक बन बैठे हैं. जिस अमिताभ की आवाज आज भी लोगों को हतप्रभ कर देती है, उनकी आवाज कभी ऑल इंडिया रेडियो में रिजेक्ट कर दी गई थी. फिर हालात ऐसे बने कि जहां खड़े होते थे, वहीं से लाइन लग जाती थी. अमिताभ की गहरी आंखों में उम्र का लंबा तजुर्बा है तो दिल में तमाम नई-पुरानी यादें हैं. अमिताभ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, ‘जलसा’ के बाहर लोग उनकी एक झलक पाने के  लिए उमड़ पड़ते थे, ये तो हमने कई बार सुना है. अपने इन्हीं फैंस पर एक बार अमिताभ ने कुछ ऐसा किया कि पूरी क्रू उनकी मुरीद हो गई थी. चलिए बताते हैं दिलचस्प किस्सा-

अमिताभ ने जब फिल्मी दुनिया में नाम-दाम सब कमा लिया तो उन्हें राजनीति का चस्का लगा. फिल्मों से नाता तोड़ राजनीतिक गलियारों में चहलकदमी करने लगे. कुछ समय के लिए ही सही भारतीय राजनीति का चमकता सितारा बन कर उभरे. सियासी मैदान में जीत हासिल की लेकिन जल्दी ही राजनीति से मोहभंग हो गया और फिर फिल्मी दुनिया में लौट आए. 15 दिसंबर 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैं आजाद हूं’ से बॉलीवुड में दोबारा कदम रखा था.

amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन ने राजनीति में भी हाथ आजमाया.

‘मैं आजाद हूं’ की शूटिंग के लिए राजकोट में चाहिए थे 50 हजार लोग
टीनू आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन शबाना आजमी, अनुपम खेर, अन्नू कपूर जैसे मंझे हुए कलाकार थे. इस फिल्म को जावेद अख्तर ने लिखा था. फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दिलचस्प घटना घटी, जिसे फिल्म से जुड़े लोग आज भी याद करते होंगे. हुआ कुछ यूं कि फिल्म ‘मैं आजाद हूं’ की गुजरात के राजकोट में शूटिंग चल रही थी. एक सीन के लिए करीब 50 हजार लोगों की जरूरत थी. ऐसे में किसी को समझ नहीं आ रहा था कि इतनी भारी भरकम भीड़ कैसे जुटाई जाए ?

अमिताभ ने दिया आइडिया
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन को एक आइडिया आया. उन्हें अपनी फैन फॉलोइंग का अंदाजा तो था ही, ऐसे में अमिताभ ने इस परेशानी का हल निकालने के लिए फिल्म प्रोड्यूसर को अपना एक प्रोग्राम रखने का सुझाव दिया. अमिताभ ने कहा कि न्यूजपेपर में विज्ञापन देकर जगह का पता दे देते हैं, मुझे देखने लोग जरूर आएंगे. खैर अमिताभ बच्चन की बात मानते हुए फिल्ममेकर ने न्यूजपेपर में एक विज्ञापन छपवाया और राजकोट क्रिकेट स्टेडियम का पता दिया. मान लिया गया कि अमिताभ के स्टारडम को देखते हुए करीब 20-25 हजार लोग तो आ ही जाएंगे, लेकिन टीनू आनंद तब हैरान रह गए, जब तय समय और पते पर 50 हजार से अधिक लोग पहुंच गए.

amitabh bachchan, amitabh bachchan birthday, amitabh bachchan age, abhishek bachchan birthday, amitabh bachchan birthday date and time, jaya bachchan birthday, amitabh bachchan brother, amitabh bachchan real name, amitabh bachchan house, amitabh bachchan family, dharmendra date of birth, salman khan date of birth, rekha birthday, rekha date of birth,

अमिताभ के जन्मदिन के मौके पर पीवीआर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है.

ये भी पढ़िए-Amitabh Bachchan: महमूद ना होते तो शायद आज भी डांस नहीं कर पाते बिग बी, पढ़िए 50 साल पहले का किस्सा

जबरदस्त भीड़ के बीच शूट हुआ क्लाइमैक्स
राजकोट क्रिकेट स्टेडियम में जनता की भारी भीड़ के बीच अमिताभ बच्चन पहुंचे और भीड़ को देखते हुए अमिताभ बच्चन ने माइक थाम फिल्म का गाना ‘इतने बाजू इतने सर’ गाने लगे. साथ ही भीड़ को भी अपने साथ गाने के लिए कहा तो लोग भी बिग बी के साथ सुर में सुर मिलाने लगे और टीनू आनंद शूट करने लगे. इस तरह अमिताभ के आइडिया से फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट कर लिया गया. अमिताभ बच्चन के इस आइडिया के कायल को-एक्टर और निर्देशक हो गए.

Tags: Amitabh bachchan, Entertainment Special, Entertainment Throwback, Tinnu Anand

Leave a Reply