Cinema

Ram Setu Trailer Out | एक्शन-एडवेंचर से भरपूर ‘राम सेतु’ का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार दमदार भूमिका में आए नजर | Navabharat (नवभारत)



मुंबई: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) इस महीने 22 तारीख को रिलीज हो रही है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज किया है। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा और सत्य देव भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। राम सेतु में अभिनेता अक्षय कुमार एक पुरातत्वविद् की भूमिका निभा रहे हैं, जो राम सेतु की जांच करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए, अभिनेता ने लिखा, ‘आपको #RamSetu की पहली झलक पसंद आई…आशा है कि आप ट्रेलर को और भी ज्यादा प्यार मिलेगा। 25 अक्टूबर रिलीज… केवल दुनिया भर के थिएटरों में।’ आप भी नजर डाले ट्रेलर पर-

Leave a Reply