हाइलाइट्स
सिल्वर स्क्रीन के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है.
बिग बी की ओर जब मुलायम सिंह ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया तो उन्होंने उसे थामने में देर नहीं लगाई.
अमिताभ ने एक विज्ञापन में कहा था- यूपी में है दम, क्योंकि यहां जुर्म है कम.
नई दिल्ली. सिल्वर स्क्रीन के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है और कल ही यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और धरतीपुत्र के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ है. इन दोनों हस्तियों के बीच किसी भी तरह की ऐसी समानता खोज पाना मुश्किल हो सकता है, जिससे ये दोनों दोस्त बन सकें. फिर भी एक वक्त ऐसा आया कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और सामाजिक न्याय के मसीहा मुलायम सिंह यादव की दोस्ती काफी परवान चढ़ी थी. दोनों एक-दूसरे के घनिष्ठ मित्र बन गए थे. इन दोनों को जोड़ने वाली कड़ी का नाम था अमर सिंह.
अमिताभ बच्चन ने अपनी एक कंपनी अमिताभ बच्चन कॉपोर्रेशन लिमिटेड (ABCL) बनाई और उसके डूबने के बाद दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गए तो अमर सिंह ने उनकी मदद की थी. अमर सिंह यूपी के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के मित्र थे और उनकी समाजवादी पार्टी के नेता थे. अमर सिंह के एहसानों के बोझ से दबे बिग बी की ओर जब मुलायम सिंह ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया तो उन्होंने उसे थामने में देर नहीं लगाई.
Amitabh Bachchan Birthday: शहंशाह को नहीं भायी पॉलिटिक्स, PM दोस्त की मदद का सपना छोड़ा अधूरा
इस दोस्ती को निभाने के लिए अमिताभ और मुलायम सिंह ने कई काम किए. मुलायम सिंह यादव ने अमिताभ बच्चन के पिता मशहूर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन को यश भारती से सम्मानित किया. इसके साथ ही उन्होंने जया बच्चन को राज्यसभा भी भेजा. अमिताभ बच्चन ने इसके बदले में मुलायम सिंह के राज में यूपी की ब्रॉन्ड एंबेस्डर बनना कबूल किया. जब मुलायम सिंह के राज में यूपी में कानून-व्यवस्था बिगड़ने के आरोप लगे तो अमिताभ ने एक विज्ञापन में कहा- यूपी में है दम, क्योंकि यहां जुर्म है कम. इसे लेकर अमिताभ को खासी आलोचना झेलनी पड़ी थी. फिर भी उन्होंने मुलायम सिंह की दोस्ती की खातिर ये किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amitabh bachchan, Mulayam Singh Yadav
FIRST PUBLISHED : October 11, 2022, 09:19 IST





