Cinema

करीना कपूर-मलाइका अरोड़ा ने लंदन की सड़कों पर बिखेरा जलवा, करिश्मा-अमृता की याद में डूबीं नताशा पूनावाला


करीना कपूर(Kareena Kapoor) इन दिनों लंदन में अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. लेकिन इस एक्ट्रेस की खासियत है कि वह व्यस्त होने के बाद भी अपने दोस्तों के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं.
हाल ही में करीना कपूर ने अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताया है और उन्होंने अपने फ्रेंड्स के साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की है.

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और नताशा पूनावाला एक साथ नजर आ रही हैं. इस फोटो में तीनों ने मैचिंग सनग्लासेस पहन रखी हैं. जहां एक तरफ मलाइका ने बेज टॉप और मैचिंग पैंट के ऊपर भूरे रंग की जैकेट पहन रखी है, तो वहीं दूसरे तरफ करीना ने नीले रंग की डेनिम के ऊपर सफेद और नीले रंग की जैकेट पहन रखी है. जबकि नताशा पूनावाला इन दोनों एक्ट्रेस से हटकर दिखीं, उन्होंने जैकेट के साथ ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहन रखी है.  इन तीनों ने यह फोटो लंदन के मेफेयर में स्थित स्कॉट रेस्टोरेंट के बाहर खिंचवाई है.

करीना कपूर, नताशा पूनावाला, मलाइका अरोड़ा

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में यह तीनों बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. (फोटो साभार-instagram @natasha.poonawalla)

नताशा पूनावाला अपने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं “संडे डन राइट… गर्लफ्रेंड एंड माय बेबीज …करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा तुम दोनों की बहुत याद आई.”

इस फोटो पर अमृता अरोड़ा कमेंट करते हुए लिखती हैं “मुझे भी तुम सब की बहुत याद आई.”

करीना कपूर हंसल मेहता की अगली फिल्म में नजर आएंगी-
वहीं अगर फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को आखिरी बार आमिर खान स्टारर ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था. फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स पर इसका प्रीमियर हुआ है. भले इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया हो पर नेटफ्लिक्स पर अब इस फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं.

अभी फिलहाल करीना कपूर लंदन में हंसल मेहता की अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं.

Tags: Entertainment news., Kareena kapoor, Malaika arora

Leave a Reply