Phone Bhoot: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की फिल्म फोन भूत का ट्रेलर (Phone Bhoot Trailer) हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि ये फिल्म जबरदस्त होने वाली है. फोन भूत 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार, 10 अक्टूबर को जारी किया गया था. लॉन्च इवेंट के दौरान, कैटरीना के साथ सिद्धांत और ईशान भी मौजूद थे.इसी बीच उनसे सवाल किया गया कि क्या कैटरीना कैफ के विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधने पर वे निराश थे? इसका सिद्धांत ने क्या जवाब दिया आईये बताते हैं.
कैटरीना और विक्की की शादी के सवाल के जवाब में सिद्धांत कहते हैं- नहीं, नहीं. जहां उनकी खुशी है, वहीं मेरी खुशी है.ये सुनते ही सब हंसने लगते हैं. सिद्धांत से पहले ईशान खट्टर ने भी कैटरीना-विक्की की शादी पर रिएक्शन दिया. हंसते हुए ईशान कहते हैं- ईशान ने हंसते हुए कहा कि कैटरीना ने फिल्म साइन करने से पहले ही शादी कर ली थी. हालांकि, वह उनकी शादी से ज्यादा उनके साथ काम करने के लिए अधिक रोमांचित थे.
ट्रेलर लॉन्च के दौरान कैटरीना से भी एक फनी सवाल भी किया गया. अभिनेत्री से उस सेलेब्रिटी के बारे में पूछा गया था जिसे वह एक दिन के लिए भूत के रूप में देखना चाहेंगी. कैटरीना ने तुरंत प्रियंका चोपड़ा का नाम सुझाया. अपनी पसंद के पीछे का कारण बताते हुए कैटरीना ने कहा कि वह सीखना चाहती हैं कि प्रियंका इतना काम कैसे करती हैं.
इसके साथ ही कैटरीना ने यह भी खुलासा किया कि फोन भूत के ट्रेलर पर उनके पति और बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का क्या रिएक्शन था. वह कहती हैं- ‘उन्हें लगता है कि फिल्म में वह सब कुछ है, जो एक दर्शक से कनेक्ट होने के लिए जरूरी है.’ बता दें, फोन भूत के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे हैं. हॉरर कॉमेडी की रिलीज को लेकर कई दर्शकों ने उत्सुकता जाहिर की है. फिल्म में कैटरीना एक भूत का रोल प्ले कर रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Katrina kaif, Siddhant Chaturvedi
FIRST PUBLISHED : October 11, 2022, 16:32 IST




