Cinema

Ram Setu Trailer Out: अक्षय कुमार उठाते दिखे ‘राम सेतु’ के अस्तित्व से पर्दा, जारी हुआ रहस्य से भरपूर ट्रेलर


Ram Setu Trailer Out: अक्षय कुमार मच अवेटेड फिल्म रामसेतु का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. फिल्म का ट्रेलर, टीजर से ज्यादा बेहतरीन और रोमांचकारी है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं. ‘राम सेतु’ की कहानी एक नास्तिक पुरातत्वविद् आर्यन कुलश्रेष्ठ यानी अक्षय कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है. आर्यन को पौराणिक राम सेतु के वास्तविक अस्तित्व को साबित करने का काम मिलता है. इसके बाद आर्यन ‘राम सेतु’ के पौराणिक किवंदतियों और विज्ञान की तकनीक से इसके सच का पता लगाने चल पड़ता है.

आर्यन इसे रामसेतु के सच और कल्पना के बीच मंथन करता दिखाई देता है. इस बीच उसे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. वह साइंस की मदद से इसका पता लगाने की कोशिश करता है. ट्रेलर में कई एक्शन सीन और रामसेतु से जुड़े रहस्य देखने को मिलते हैं. आर्यन 7 हजार पुराना इतिहास जानने की कोशिश करता है और रामसेतु के पास पहुंच जाता है. इसमें उनके साथ जैकलीन भी होती हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : October 11, 2022, 12:29 IST

Leave a Reply