अली फजल और ऋचा चड्ढा के बाद अब एक और बॉलीवुड कपल के शादी की खबरें तेज हो गईं. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अगले साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों के रश्तों की चर्चा लंबे समय से चल रही है.
हालांकि दोनों ने कभी खुलेआम इसको स्वीकार नहीं किया है. इसके बाद भी फैन्स लगातार दोनों की शादी की अटकलें लगा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दोनों अगले साल अप्रैल के महीने में सात फेरे लेकर साथ में नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं.
अगले साल अप्रैल के महीने में होगी शादी
bollywoodlife में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अगले साल अप्रैल के महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात भी करते हैं. हाल ही में सिद्धार्थ और कियारा कॉफी विथ करण के सेट पर पहुंचे थे. इस दौरान करण जौहर से बात करते हुए दोनों ने शादी को लेकर डिप्लोमेटिक जवाब दिया था. हालांकि दोनों ने खुलकर इसकी पुष्टी नहीं की थी. लेकिन संकेत दिए थे कि वे शादी के लिए तैयार हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि अगले साल दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
शेरशाह फिल्म के सेट पर बढ़ी नजदीकियां
बता दें कि कैप्टन बत्रा के जीवन पर बनी फिल्म शेरशाह के सेट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आए. लंबे समय से दोनों डेट कर रहे हैं. दोनों के रिश्ते की चर्चा भी आए दिन मीडिया में चलती रही है. दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी इंकार भी नहीं किया है. साथ ही पार्टीज में दोनों अक्सर साथ में देखे गए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों अब रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं और अगले साल शादी कर लेंगे.
करण जौहर को किया था इन्वाइट
बता दें कि कॉफी विथ करण में पहुंचे सिद्धार्थ और कियारा ने करण को अपनी शादी में आने के लिए इन्वाइट भी किया था. कियारा ने कहा था कि वे सिद्धार्थ से शादी के लिए तैयार हैं. साथ ही कियारा ने शाहिद कपूर और करण जौहर को डोला रे गाने पर उनकी शादी में नाचने को भी कहा था. कॉफी विथ करण के सेट पर पहुंची कियारा ने बताया था कि वे शादी के लिए तैयार हैं. अब इसको लेकर खबरें हैं कि दोनों अगले साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंध जाएंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news, Kiara Advani, Siddharth Malhotra
FIRST PUBLISHED : October 11, 2022, 16:10 IST





