हाल ही में जय श्री मूवी प्रोडक्शन्स द्वारा बनाई जा रही सोशल-कॉमेडी फिल्म ‘मनिहार’ का पोस्टर रिलीज हुआ है. 90 के दौर में सेट फिल्म ‘मनिहार’ की कहानी है एक ऐसे शख़्स की है जो गांव-गांव जाकर औरतों को चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर और श्रृंगार का सामान बेचता है, लेकिन अपने जीवन में संघर्ष कर रहे इस मनिहार (बदरुल इस्लाम) की जिंदगी उस वक्त करवट लेने लगती है जब उनकी आंखों की रौशनी धीरे-धीरे जानी लगती है और फिर वो रतौंधी का शिकार हो जाता है.
उल्लेखनीय है इस फिल्म का निर्माण नम्रता सिंह कर रही हैं जो अपरिहार्य वजहों से इस पोस्टर लॉन्च का हिस्सा नहीं बन सकीं. फिल्म के निर्देशन की बागडोर संजीव कुमार राजपूत ने संभाली है, जो पोस्टर लॉन्च को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे. पोस्टर लॉन्च के मौके पर संजीव कुमार राजपूत ने कहा, “यह फिल्म गांव-गांव जाकर श्रृंगार का सामान बेचनेवाले व्यक्ति की कहानी है, जिसे मनिहार के रूप में जाना जाता है. इस फिल्म के सारे किरदारों को गांव में रहने वाले लोगों के तौर पर ही पेश किया जाएगा. फिल्म पूरी तरह से गांव की मिट्टी में रची बसी है और इसे देखकर लोगों को अपने-अपने गांव की याद आ जाएगी. निश्चित ही यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूएगी.”
90 के दौर में सेट फ़िल्म ‘मनिहार’ की कहानी है एक ऐसे शख़्स की है जो गांव-गांव जाकर औरतों को चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर और श्रृंगार की अन्य सामाग्रियां बेचता है, मगर अपने जीवन में संघर्ष कर रहे इस मनिहार (बदरुल इस्लाम) की ज़िंदगी उस वक्त करवट लेने लगती है जब उनकी आंखों की रौशनी धीरे-धीरे जानी लगती है और फिर वो रतौंधी का शिकार हो जाता है.
साड़ी पहनकर सुरभि चांदना ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज, फैंस ने लगा दी कमेंट्स की झड़ी
श्रृंगार का सामान बेचने वाले शख्स की भूमिका को बदरुल इस्लाम निभाने जा रहे हैं. पोस्टर लॉन्च के मौके पर मौजूद बदरुल इस्लाम ने कहा कि इस फिल्म में मनिहार का किरदार निभाना उनके लिए बेहद अनूठा अनुभव साबित हो रहा है. उन्होंने कहा, “मैं उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक ऐसे कस्बे से आता हूं जहां मनिहारों का एक मोहल्ला है और वहां मेरे कई दोस्त रहते हैं. मैं खुद अपने मनिहार दोस्तों के साथ महिलाओं के श्रृंगार से जुड़ी चीज़ें बेचने के लिए गांव-गांव जाया करता था. मेरा वो निजी अनुभव इस फ़िल्म में मनिहार का किरदार निभाने में मेरे बहुत काम आ रहा है. मुझे पूरा यकीन है फ़िल्म देखनेवाले दर्शकों के ज़हन में यह फिल्म एक अनूठी छाप छोड़ने में कामयाब होगी.”
एक उम्दा अभिनेत्री के तौर पर जाने-जानेवाली रौशनी रस्तोगी ने पोस्टर लॉन्च के मौके पर कहा, “फिल्म ऑफर होने से पहले मुझे मनिहार क्या होता, वह क्या करता है, इसके बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था और ऐसे में कदम-कदम पर मुझे फिल्म के निर्देशक संजीव कुमार राजपूत का मार्गदर्शन मिल रहा है और ऐसे में मुझे यकीन है मैं अपने किरदार को बढ़िया ढंग से निभा पाऊंगी.”
फिल्म के पोस्टर लॉन्च के मौके पर बदरुल इस्लाम, रौशनी रस्तोगी के अलावा पंकज बेरी, कृष्णा भट्ट, सन्नी ठाकुर, रमेश गोयल जैसे कलाकारों के अलावा फिल्म के संपादक भौतिक नंदा, कास्टिंग डायरेक्टर समीर चाहर, फिल्म के वितरक दिनेश जी आदि ने भी अपनी विशेष मौजूदगी दर्ज कराई. फ़िल्म में इरफान कुरैशी कुश्ती रैफरी रामपाल की भूमिका में नजर आएंगे. उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘मनिहार को उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के विभिन्न लोकेशन्स पर फिल्माया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : October 12, 2022, 22:51 IST





