कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपनी हर फिल्म की रिलीज के साथ स्टारडम की ओर बढ़ रही हैं. एक्ट्रेस को अब ‘लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. उन्हें मंगलवार रात मुंबई में सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के हाथों अवॉर्ड मिला.
कियारा आडवाणी ने आभार जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘महाराष्ट्र में जन्मी और पली-बढ़ी हूं. हमारे माननीय नेताओं श्री एकनाथ शिंदे जी, श्री देवेंद्र फडणवीस जी और श्री प्रमोद सावंत जी से ‘लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ पाकर मेरा दिल आभार से भर गया है. इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए शुक्रिया.’
(फोटो साभार: Instagram@kiaraaliaadvani)
कियारा आडवाणी कई सफल फिल्मों का रही हैं हिस्सा
कियारा आडवाणी की पिछली कुछ फिल्में सफल रही हैं. उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर ‘शेरशाह’, ‘भूल भुलैया 2’ और ‘जुग जुग जियो’ जैसी फिल्मों में शानदार परफॉर्म किया है. फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक कियारा आडवाणी के पास सफल फिल्मों की एक लंबी सूची है. वे आगे आने वाले वक्त में दिलचस्प फिल्मों में नजर आएंगी.
कियारा आडवाणी अगली फिल्मों की शूटिंग में हैं बिजी
कियारा ने ‘एमएस धोनी’, ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘कबीर सिंह’, ‘गुड न्यूज’, ‘गिल्टी’, ‘शेरशाह’, ‘भूल भुलैया 2’ और ‘जुग जुग जियो’ जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं. उन्होंने सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेज की सूची में अपनी जगह बना ली है और फिलहाल ‘सत्यप्रेम की कथा’ और एस शंकर की ‘आरसी -15’ की शूटिंग कर रही हैं.
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ करेंगी शादी
अब ऐसी चर्चाएं हैं कि वे अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अगले साल शादी करेंगी. दोनों सितारे ‘शेरशाह’ के सेट पर एक-दूसरे के करीब आए थे. ‘कॉफी विद करण 7’ में जब कियारा, शाहिद कपूर के साथ पहुंची थीं, तब उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट करने की बात कबूली थी. दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा जाता है. वे साथ में छुट्टियां बिताना भी पसंद करते हैं. कपल के फैंस उन्हें फिल्मों के अलावा जिंदगी में भी साथ देखना चाहते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kiara Advani
FIRST PUBLISHED : October 12, 2022, 16:07 IST





