शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान (Jawan) की शूटिंग चेन्नई में कर रहे हैं. शूटिंग के दौरान शाहरुख खाने ने फैन्स से मुलाकात की अनोखी मिशाल पेश की है. शाहरुख खान ने फैन्स से मुलाकात के लिए पांच सितारा होटल में कमरा बुक किया और फैन्स के साथ फोटो खिंचाई.
सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की इस दरियादिली की अब जमकर तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर फैन्स ने इसकी फोटोज शेयर की हैं. जिसमें शाहरुख फैन्स के साथ फाइव स्टार होटल में पोज देते दिख रहे हैं.
2 कमरों में 20 फैन को किया आमंत्रित
बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों चेन्नई में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इस दौरान सुधीर कोठारी नाम के एक फैन ने शाहरुख खान से मुलाकात की इच्छा जाहिर की. इसके लिए सुधीर ने उनकी मैनेजर पूजा डडलानी और करुणा बड़वाल से संपर्क किया. शाहरुख खान ने भी मुलाकात के लिए हामी भर दी. शाम को शूटिंग के बाद शाहरुख खान ने दरियादिली दिखाते हुए पांच सितारा होटल में 20 फैन्स से मिलने की तैयारी करा दी. इसके लिए शाहरुख खान ने 2 कमरे बुक कराए.
फैन्स के साथ की बात-चीत
शाहरुख खान ने 2 कमरों में फैन्स को आमंत्रित किया. शूटिंग के बाद यहां फैन्स के लिए खाने-पीने का भी इंतजाम कराया गया. शाहरुख खान भी फैन्स से मिलने पहुंचे. यहां मौजूद करीब 20 फैन्स से शाहरुख खान ने इतमिनान से बात की. फैन्स ने भी अपने फेवरेट सुपरस्टार को देखने के लिए उत्साह दिखाया. फैन्स ने शाहरुख खान से तसल्ली से बात की और उनके साथ फोटो भी खिंचाए. इसके फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं. अब शाहरुख खान की इस दरियादिली की काफी तारीफ हो रही है. वहीं शाहरुख खान के इस फैसले की भी लोगों ने सराहना की है.
पठान में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं. पठान फिल्म जून महीने तक रिलीज की जाएगी. इसके बाद शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान की भी शूटिंग कर रहे हैं. यह फिल्म भी दर्शकों के लिए जल्द ही रिलीज की जाएगी. बता दें कि शाहरुख खान लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आए हैं. फैन्स को शाहरुख खान की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Actor Shahrukh Khan, Bollywood news
FIRST PUBLISHED : October 12, 2022, 16:08 IST





