Cinema

Double XL | फिल्म ‘डबल एक्सएल’ के ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान, 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी | Navabharat (नवभारत)


Double XL

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की एक्ट्रेस (Actress) सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की आगामी फिल्म ‘डबल एक्सएल’ (Double XL) है। यह एक स्लाइस-ऑफ-लाइफ कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के अलावा जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म से भारत के मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन भी एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। जो इस फिल्म में अपने अहम किरदार में दिखाई देंगे। इनकी जोड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है, लेकिन प्रशंसकों को उससे पहले इस फिल्म के ट्रेलर का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

वहीं अब उनके इस इंतजार की घड़ियां बहुत जल्द खत्म होने वाली है क्योंकि इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। इस फिल्म का ट्रेलर आज ही यानी 12 अक्टूबर को रिलीज होगा। जिसके लिए प्रशंसकों को मात्र आज दोपहर 2 बजे तक का इंतजार करना पड़ेगा। इस फिल्म का ट्रेलर आज दोपहर 2 बजे रिलीज किया जाएगा। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी दी है उन्होंने इस फिल्म का एक नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम शेयर करते हुए लिखा, ‘डबल एक्सएल के कलाकारों के साथ समारोह को दोगुना करें। ट्रेलर आज दोपहर 2 बजे। मज़ा, भोजन और हँसी की गारंटी! 4 नवंबर 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही हूं।’  

यह भी पढ़ें

सतराम रमानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी दो प्लस-साइज महिलाओं पर आधारित है जो अपने सपनों की तलाश में जुटी है। इस फिल्म की कहानी मुंबई, नई दिल्ली और मेरठ के माहौल पर आधारित है। इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन भी किया। जिसके लिए कहा जा रहा है कि उन्होंने लगभग 15 से 20 किलो अपना वजन बढ़ाया है। गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अज़ीज़ द्वारा प्रस्तुत की गई ‘डबल एक्सएल’ फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply