अभिनेत्री कियारा आडवाणी फोटो खिंचाते वक्त अचानक पेपराजी पर भड़क गईं. साथ ही बुजुर्ग लोगों को आगे कर खद कोने में खड़ी हो गईं. दरअसल कियारा आडवाणी गुरुवार को मुंबई के एक थियेटर में पहुंची थीं. यहां कियारा की फोटो खींचने के लिए पेपराजी की भीड़ जमा हो गई.
इस दौरान वहां मौजूद बुजुर्गों को धक्का लग गया. यह देख कियारा का गुस्सा फूट पड़ा. कियारा पेपराजी को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या कर रहे आप लोग. इसके बाद लिफ्ट में भी कियारा ने दरियादिली दिखाते हुए किनारे में खड़े होकर बुजुर्गों को निकलने की जगह दी.
Chhello Show की स्क्रीनिंग पर पहुंची थी कियारा
बता दें कि बुधवार को ‘Chhello Show’ The Last Show की स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई थी. फिल्म की स्क्रीनिंग पर कियारा आडवाणी समेत कई सितारे पहुंचे थे. इस दौरान कियारा की फोटो खींचने के लिए पेपराजी की भीड़ जमा हो गई. बता दें कि फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए करण जौहर, दीपिका पादुकोण, विद्या बालन, आदित्य रॉय कपूर समेत कई सितारे पहुंचे थे. यह फिल्म गुरुवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. यह फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजने के लिए चुनी गई है.
बुजुर्गों के प्रति दिखाया सम्मान
बता दें कि कियारा आडवाणी ने पेपराजी को फटकार लगाने के बाद खुद भी बुजुर्गों के लिए सम्मान दिखाया. लिफ्ट में कियारा ने खुद भी बुजुर्गों को पहले जाने का इशारा दिया और इस दौरान खुद लिफ्ट में कोने में खड़ीं रहीं. जब बुजुर्ग लिफ्ट से निकल गए उसके बाद कियारा सुरक्षा गार्ड के घेरे में बाहर निकलीं. बता दें कि कियारा काफी हंबल हैं. मुलाकात के दौरान भी कियारा फैन्स के साथ प्यार से पेश आती हैं.
अगले साल शादी करेंगी कियारा!
कियारा आडवाणी बीते कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा अगले साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हालांकि शादी को लोकर कियारा ने अभी कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है. वहीं फैन्स लंबे समय से दोनों के रिश्तों की अटकलें लगा रहे हैं. करण जौहर के शो के दौरान कियारा ने भी अपने रिश्ते से इंकार नहीं किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news, Kiara Advani
FIRST PUBLISHED : October 13, 2022, 17:01 IST




