बॉलीवुड कपल्स की इन दिनों शादी की खूब चर्चा है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद अली फजल और ऋचा चड्ढा भी शादी के बंधन में बंध गए हैं. इसके साथ ही सुद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की भी शादी की खबरें जोर पकड़ रही हैं.
ऐसे में एक ओर बॉलीवुड कपल की शादी को लेकर चर्चा जोरों पर है. अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी भी अगले साल शादी कर सकते हैं. रकुल ने खुद इसको लेकर ट्वीट कर पूरी सच्चाई बताई है.
रकुल के भाई ने किया कन्फर्म
दरअसल ETimes ने एक खबर लगाई थी. जिसमें बताया था रकुल प्रीत सिंह अगले साल शादी करने जा रहे हैं. खबर में बताया गया था कि रकुल के भाई अमन प्रीत सिंह ने भी कन्फर्म किया है. इस खबर के बाद दोनों की शादी के चर्चे तेज हो गए. वहीं जब रकुल प्रीत सिंह को इसके बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसको लेकर अपना मत साझा किया है. रकुल ने खबर को ट्वीट करते हुए अपने भाई को भी टैग किया है. रकुल ने ट्वीट में अपने भाई को टैग करते हुए कहा कि ‘तुमने कन्फर्म कर दिया और मुझे बताया भी नहीं. यह फनी है कि मुझे मेरी लाइफ के बारे में ही जानकारी नहीं है’.
रकुल प्रीत सिंह को इसके बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसको लेकर अपना मत साझा किया है.
1 साल से डेट कर रहे हैं रकुल और जैकी
बता दें कि रकुल प्रीत और जैकी भगनानी के रिलेशनशिप की लंबे समय से चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि दोनों करीब 1 साल से डेट कर रहे हैं और अगले साल शादी करने जा रहे हैं. हालांकि रकुल प्रीत के ट्वीट से यह कहा जा सकता है कि वे अभी इसकी पुष्टी करने के मूड में नहीं हैं. हालांकि दोनों के रिश्तों को लेकर खबरें आती रहती हैं.
अभिनेता और प्रोड्यूसर हैं जैकी
बता दें कि जैकी भगनानी मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे हैं और अभिनेता भी हैं. जैकी कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. इसके साथ ही जैकी कई फिल्मों के प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं. पिछले कुछ समय से जैकी और रकुल के बीच रिश्तों की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि जैकी और रकुल ने कभी भी खुले तौर पर इसका कन्फर्मेशन नहीं दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news, Rakul preet singh
FIRST PUBLISHED : October 13, 2022, 16:11 IST




