Cinema

क्या शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं आलिया भट्ट? बहन शाहीन ने किया खुलासा


आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. आज करवाचौथ के मौके पर आलिया तैयारी में व्यस्त हैं. वहीं रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी आलिया को करवाचौथ के दिन गिफ्ट भेजा है. हाल ही में आलिया के घर बेबी शॉवर की पार्टी रखी गई थी. इस पार्टी में परिवार और दोस्तों ने जमकर मस्ती की थी. इसकी फोटो भी आलिया ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

शादी के 2 महीने बाद ही अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
आलिया और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल महीने में शादी की थी. इसके 2 महीने बाद जून में ही दोनों ने आलिया के प्रेग्नेंट होने की जानकारी शेयर की थी. इस खबर के बाद कई लोगों ने यह कहा था कि आलिया शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं.

इसको लेकर काफी दिनों तक चर्चा रही थी. कई लोगों ने इसको लेकर कहा था शादी के पहले ही आलिया प्रेग्नेंट थीं इसके बाद ही उन्होंने शादी की थी. अब इसको लेकर आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट का भी बयान सामने आया है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शाहीन भट्ट ने कहा कि आप हमेशा सभी को खुश नहीं रख सकते हैं.

पब्लिक फिगर होने के कुछ नुकसान भी हैं: शाहीन भट्ट
शाहीन भट्ट ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि सभी को खुश करना असंभव है. पब्लिक फिगर होने के कुछ नुकसान भी हैं. हमेशा ही आप पर नजरें रहती हैं. आलिया को लेकर शाहीन ने कहा कि उसकी अपनी जिंदगी है. दोनों पब्लिक फिगर हैं इसलिए हमेशा ही कुछ लोग नेगेटिव बातें करेंगे. यह सीखना भी जरूरी है कि किन चीजों पर ध्यान देना है और किन्हें इग्नोर करना है.

आलिया की प्रेग्नेंसी को लेकर उत्साहित और नर्वस है परिवार
शाहीन ने आलिया की प्रेग्नेंसी को लेकर कहा कि परिवार इसको लेकर नर्वस और उत्साहित है. शाहीन ने कहा कि सभी सिबलिंग में आलिया पहली है जो पेरेंट्स बनने जा रही है. शाहीन ने कहा कि बेबी को लेकर हमें बेसब्री से इंतजार है. इसके लिए हम काफी उत्साहित हैं.

Tags: Aalia bhatt, Bollywood news

Leave a Reply