Cinema

KRK | केआरके ने ऋतिक रोशन की ‘विक्रम वेधा’ को लेकर अपनी भविष्यवाणी को बताया सच, फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर कही ये बात | Navabharat (नवभारत)


KRK

Photo – Instagram

मुंबई : फिल्म क्रिटिक (Film Critic) और एक्टर (Actor) केआरके (KRK) उर्फ कमाल आर खान (Kamal R Khan) अक्सर बॉलीवुड फिल्मों का निगेटिव रिव्यु करने के लिए सुर्खियों में रहते है। वो आए दिन बॉलीवुड स्टार्स पर तंज कसते रहते है। वो अक्सर अपने ट्वीट के जरिए फिल्मों की आलोचना करते रहते है। हाल ही में उन्होंने अपने एक लेटेस्ट ट्वीट के जरिए बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पर निशाना साधा है। उन्होंने उनके फिल्म को लेकर की गई अपनी भविष्यवाणी को सच बताया है साथ ही उन्होंने ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म ‘फाइटर’ को भी डिजास्टर बताया है।

बता दें कि ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की अभिनीत फिल्म ‘विक्रम वेधा’ 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 175 करोड़ रुपये के बजट पर बनी फिल्म ये फिल्म 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी नहीं छु पाई। केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ‘प्रिय ऋतिक रोशन आपकी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ एक डिजास्टर बन गई है जैसा कि मैंने बहुत पहले भविष्यवाणी की थी और मैं भविष्यवाणी करता हूं कि आपकी अगली फिल्म फाइटर भी एक डिजास्टर बन जाएगी। तो अब आप क्या कहते हैं? मैं बॉलीवुड के इतिहास में नंबर 1 आलोचक हूं या नहीं? कृपया उत्तर दें!’

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म ‘फाइटर’ है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। फिल्म ‘फाइटर’ 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी।

Leave a Reply