Cinema

Karwa Chauth | करवा चौथ मनाने अनिल कपूर के घर पहुंचीं रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी समेत ये एक्ट्रेस, सामने आईं तस्वीरें | Navabharat (नवभारत)


Karwa Chauth

Photo Credit – ANI Twitter

मुंबई : आज पूरे देशभर में करवा चौथ (Karwa Chauth) का पर्व बड़े ही खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। वहीं इसके रंग में बॉलीवुड (Bollywood) और टेलीविजन (Television) जगत के सितारें (Stars) भी रंगे नजर आ रहे है। विवाहित अभिनेत्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखी है। वहीं अब उनके व्रत खोलने का समय भी हो रहा है।

व्रत खोलने से पहले सभी अभिनेत्रियां पूजा करेंगी। वहीं हर साल की तरह इस साल भी अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने अपने मुंबई स्थित घर में करवा चौथ मनाने का आयोजन किया है।

यह भी पढ़ें

इन सभी अभिनेत्रियों की तस्वीरों को न्यूज़ एजेंसी Ani ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जिसमें सुनीता कपूर के घर एक्ट्रेस रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी समेत कई अन्य अभिनेत्रियां भी करवा चौथ मानने के लिए पहुंच चुकी है। सभी अभिनेत्रियां ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है।

इस करवा चौथ आयोजन में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल, एक्ट्रेस नीलम कोठारी, आकांक्षा मल्होत्रा, फिल्म प्रोड्यूसर कृषिका लुल्ला, जानवी देसाई, रीमा कपूर, संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, अनीशा मल्होत्रा, पद्मिनी कोल्हापुरे, शजा मोरानी और चंकी पांडे की पत्नी और अनन्या पांडे की मां भावना पांडे भी इस सेलिब्रेशन में शामिल होने अनिल कपूर के घर पहुंची है। सभी काफी खुश नजर आ रही हैं।

Leave a Reply