Movie Review

Kahaani Rubber Band Ki Movie Review | प्रतीक गांधी-अविका गौर और मनीष रायसिंघन की ये फिल्म देती है अहम संदेश | Navabharat (नवभारत)


कहानी रबर बैंड की (Photo Credits: Instagram)

कहानी रबर बैंड की (Photo Credits: Instagram)

नवविहित जोड़ी आकाश चौधरी (मनीष रायसिंघन) और काव्या पटेल (अविका गौर) अब समस्या में पद जाते हैं जब सभी सुरक्षा का इस्तेमाल करने के बावजूद, काव्य गर्भवती हो जाती हैं.

फिल्म: कहानी रबर बैंड की

कास्ट: प्रतीक गांधी, अविका गोर, मनीष रायसिंघान और गौरव गेरा

निर्देशक: सारिका संजोत

जॉनर: सोशल कॉमेडी ड्रामा

रेटिंग्स: 3 स्टार्स

कहानी: नवविहित जोड़ी आकाश चौधरी (मनीष रायसिंघन) और काव्या पटेल (अविका गौर) अब समस्या में पद जाते हैं जब सभी सुरक्षा का इस्तेमाल करने के बावजूद, काव्य गर्भवती हो जाती हैं. इसके कारण उनके भविष्य की प्लानिंग पर पानी फिर जाता है और क्रोध में आकर आकाश कंडोम का उत्पादन करने वाली कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर देते हैं. इस दरम्यान वें समाज को कंडोम और सुरक्षा से जुड़ी मिथ्याओं के बारे में शिक्षित करते हैं.

अभिनय: फिल्म में मनीष के दोस्त नन्नो के किरदार में प्रतीक गांधी ने बेहतरीन काम किया है. पर्दे पर मनीष और अविका की जोड़ी भी अपने अभिनय से हमें इसकी कहानी से बांधे रखती है. वेटेरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी इस फिल्म के साथ कमबैक करती दिखी और उनका काम भी सराहनीय है.

फाइनल टेक: फिल्म में एक डायलॉग है जो कहता है ‘कंडोम खरीदने वाला छिछोरा नहीं बल्कि जेंटलमैन होता है’, ये लाइन अपने आप में इस कहानी के उद्देश्य को प्रकट करती है. सारिका संजोत ने बीएस निर्मल राज के साथ मिलकर इसकी कहानी को लिखा है जो मनोरंजन के साथ अहम संदेश देती है. फिल्म का पहला हिस्सा इसकी मजेदार कहानी को पेश करता है तो वहीँ इसके दूसा भाग अपने सामाजिक संदेश को व्यक्त करता दिखाई देता है. फिल्म में मनीष और अविका की केमिस्ट्री दिलचस्प है. हालांकि फिल्म में कोर्ट के सीन्स दिखाए गए हैं और बेहतर और रोचक हो सकते थे. लेखन में एकरूपता का अभाव है जिसके चलते ये फिल कुछ जगहों पर कमजोर दिखाई पड़ती है.

Leave a Reply