मुंबईः कल यानी 13 अक्टूबर को पूरे देश में करवाचौथ की धूम देखने को मिली. बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी करवाचौथ का जबरदस्त क्रेज है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) कई सेलेब्स ने सज-धजकर इस मौके पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. जिन्हें फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरों के जरिए फैंस का दिन बना दिया. हालांकि, सोनम ने करवाचौथ का व्रत नहीं रखा था, लेकिन उन्होंने श्रृंगार पूरा किया था और बेहद खूबसूरत लुक भी अपनाया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @sonamkapoor)





