मुंबई: आनंद एल राय(Anand L Rai) को अनकंवेंशनल लव स्टोरीज के लिए जाना जाता है. उनकी फिल्मों के किरदार से अक्सर लोग काफी जुड़ाव महसूस करते हैं. इस निर्माता-निर्देशक की खासियत यह है कि उनकी फिल्मों के ज्यादातर किरदार छोटे शहरों से आते हैं. आनंद अपनी काबिलियत से इन किरदारों को बड़े पर्दे पर बखूबी दर्शाते हैं.
इस बीच विक्की कौशल के नए प्रोजेक्ट की चर्चा शुरू हो गई है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक आनंद एल राय जल्द ही विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ एक नई लव स्टोरी लेकर आने वाले हैं. आनंद और विक्की कौशल इससे पहले 2018 में आई फिल्म ‘मनमर्जियां’ में साथ काम कर चुके हैं. इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही खबरें आ रही थीं कि यह दोनों दोबारा एक साथ काम करने को इच्छुक हैं.
आनंद के इस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक इस निर्माता–निर्देशक ने अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है और साथ ही बतौर लीड एक्टर विक्की कौशल को कास्ट करने का निर्णय भी लिया जा चुका है. सूत्रों के मुताबिक विक्की भी आनंद के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं.
हालांकि अभी तक फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस के नाम पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. उनकी फिल्मों में एक्ट्रेस भी अक्सर दमदार किरदार निभाते नजर आती हैं. फिर चाहे ‘तनु वेड्स मनु’(Tanu Weds Manu) की बात करें या ‘रांझणा’( Raanjhanaa) की हर फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था.
रिपोर्ट्स के अनुसार दो सप्ताह के अंदर आनंद लीड एक्टर और एक्ट्रेस को लॉक करने पर काम कर रहे हैं. फिल्म की कास्टिंग फाइनल होते ही आनंद फिल्म की लोकेशन के बारे में विचार करेंगे. वह 2023 के मध्य से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करना चाहते हैं.
विक्की कौशल कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं-
अगर विक्की कौशल की बात करें तो फिलहाल यह एक्टर काफी व्यस्त चल रहे हैं. विक्की के पास एक के बाद एक कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं. अभी वह मेघना गुलजार निर्देशित सैम मानेकशॉ की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं. इसके बाद वह निर्देशक आदित्य धर के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं.
अगर विक्की कौशल की बात करें तो फिलहाल यह एक्टर काफी व्यस्त चल रहे हैं. विक्की के पास एक के बाद एक कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं. अभी वह मेघना गुलजार निर्देशित सैम मानेकशॉ की बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं. इसके बाद वह निर्देशक आदित्य धर के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं. वहीं निर्देशक आनंद एल राय की पिछली दो फिल्में ‘अतरंगी रे’ और ‘रक्षाबंधन’ ऑडियंस को कुछ खास इम्प्रेस नहीं कर पाई थीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment news., Katrina kaif, Vicky Kaushal
FIRST PUBLISHED : October 14, 2022, 22:33 IST





