Cinema

वीकेंड को इन सीरीज से बना सकते हैं खास, जानें इस हफ्ते रिलीज होने वाली धांसू कहानियां


आज के इस डिजिटल दौर में ओटीटी पर आने वाली फिल्में और वेबसीरीज काफी पसंद की जा रही हैं. ओटीटी के कारण ही लोगों की सिनेमा से दिलचस्पी भी कम हुई है. अब कल से वीकेंड शुरू होने जा रहा है. अगर आप भी अपना वीकेंड खास बनाना चाहते हैं तो आप इस हफ्ते रिलीज हुई इन सीरीज को देख सकते हैं.

इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली वेबसीरीज में SOMEONE BORROWED, GOOD BAD GIRL समेत कुछ अन्य धांसू सीरीज शामिल हैं. इन कहानियों के साथ अपना वीकेंड खास बना सकते हैं. देखें इस हफ्ते रिलीज होने वाली ओटीटी सीरीज.

1-GOOD BAD GIRL: 14 अक्टूबर को SonyLIV पर रिलीज होने वाली यह कॉमेडी ड्रामा सीरज एक मजेदार कहानी बताई जा रही है. इस कहानी में एक माया अहूजा नाम की वकील है, जो झूठ बोलने में महारख हासिल कर लेती है. कहानी शुरुआती परिचय से आगे बढ़ते हुए उस समय रोमांचक मोड़ ले लेती है जब माया अपनी नौकरी बचाने के लिए कैंसर होने का झूठ बोल देती है. इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आने लगते हैं. इस सीरीज को विकास बहल ने बनाया है वहीं डायरेक्टर अभिषेक सेनगुप्ता हैं. सीरीज में समृद्धि दीवान, गुल पनाग, वैभव राज गुप्ता, शीबा चड्डा और जियान खान मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं.

2-SOMEONE BORROWED: 13 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली यह सीरीज ब्राजील की रोमांटिक कॉमेडी है. इस सीरीज की कहानी में एक बेचलर अपनी मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए एक एक्ट्रेस को अपनी संगिनी के लिए हायर कर लेता है. इसके बाद कहानी में ट्विस्ट आने लगता है. दोनों के बीच रोमांटिक कॉमेडी से अपने वीकेंड को खास बनाया जा सकता है.

3-THE JOURNEY OF INDIA: 10 अक्टूबर को DISCOVERY+ पर रिलीज होने वाली इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है. रिलीज से पहले भी इसकी काफी चर्चा हो रही थी. यह सीरीज भारत की कहानी कहती है. इस सीरीज में अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज से नरेट किया है. इसके साथ ही देश के नेताओं और कुछ बड़ी हस्तियों ने भी इस सीरीज में अपना कॉन्ट्रीब्यूशन दिया है. इस सीरीज के जरिए भारत की 75 सालों की यात्रा की झलक दिखाई गई है.

Tags: Bollywood news

Leave a Reply