
मुंबई: मुंबई: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इस समय फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद ऋतिक ने तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है। आखिरी बार ऋतिक को फिल्म ‘वॉर’ में साल 2019 में देखा गया था। इसके तीन साल बाद अब ‘विक्रम वेधा’ रिलीज हुई है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अभिनेता पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। साल 2020 में अभिनेता ने सुजैन खान को तलाक दिया था। लेकिन अब वह एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद (Saba Azad) को डेट कर रहे हैं।
ऐसे में ऋतिक रोशन और सबा आजाद अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह लगातार इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ पोस्ट कर रहे हैं। गुरुवार रात उन्होंने एक सेल्फी शेयर की। इस तस्वीर में अभिनेता अपनी गर्लफ्रेंड की दूर से सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इसमें वह सेल्फी ले रहे है और कथित गर्लफ्रेंड सबा लकड़ी की बेंच पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इस सेल्फी के साथ ऋतिक ने कैप्शन दिया, ‘लकड़ी की बेंच पर बैठी लड़की, समर 2022, लंदन।’ अभिनेता ने पोस्ट की हुई ये तस्वीर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है। आप भी नजर डाले-
यह भी पढ़ें
सबा और ऋतिक को अक्सर बॉलीवुड पार्टियों, एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट होते रहते हैं। दोनों की लेटेस्ट तस्वीरें भी काफी पसंद की जाती हैं। मालूम हो कि सबा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा मूवीज नहीं कर रही है।





