Cinema

Nora Fatehi | नोरा फतेही ने बिकिनी और शॉर्ट्स में दिखाया अपना हॉट अंदाज, बीच पर डांस करती आई नजर | Navabharat (नवभारत)


Nora Fatehi

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती है। वो अपने डांस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती है। जिसका वीडियो वो आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने डांस का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बेहद हॉट लुक में नजर आ रही है।

वीडियो में अभिनेत्री पिंक कलर की बिकिनी और ब्लू डेनिम शॉर्ट्स में नजर आ रही है। वीडियो में नोरा फतेही अपने दो दोस्तों के साथ समंदर के किनारे बीच पर डांस करती नजर आ रही है। वो रेत में अपना जबरदस्त डांस मूव्स दिखा रही है। उनके इस वीडियो को देखकर फैंस के होश उड़ गए है। वो इस वीडियो को लाइक करते हुए इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। नोरा फतेही के इस डांस वीडियो को अब तक साढ़े आठ लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके है।

यह भी पढ़ें

अगर हम बात करें नोरा फतेही के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेत्री जल्द ही ‘थैंक गॉड’ फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 25 अक्टूबर 2022 को दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।   

Leave a Reply