
मुंबई : बीते गुरुवार को देशभर में करवा चौथ (Karwa Chauth) का पर्व बड़े ही खुशी और उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं बॉलीवुड (Bollywood) के सितारें भी इस त्योहार को मनाने में पीछे नहीं रहे। सभी विवाहित अभिनेत्रियां अपने पति की लंबी उम्र और उनकी सलामती के लिए व्रत भी रखी। वहीं हर साल की तरह इस साल भी अनिल कपूर (Anil Kapoor) की पत्नी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) ने अपने मुंबई में स्थित घर पर करवा चौथ सेलिब्रेशन का आयोजन की थी। जिसके घर पर करवा चौथ मनाने के लिए मनोरंजन जगत के कई सितारें अपनी जोड़ियों के साथ शिरकत किए थे।
इस आयोजन में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन बेहद ही खुबसूरत लुक और ट्रेडिशनल अवतार में सुनीता कपूर के घर पहुंची थी। जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ करवा चौथ का पूजा किया साथ ही उन्होंने सुनीता कपूर के घर में दोस्तों के साथ मस्ती भी की। वहीं अब रवीना टंडन ने अपने एक पोस्ट के जरिए सुनीता कपूर और अनिल कपूर को इस करवा चौथ के आयोजन के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ग्रुप फोटोज शेयर की है। जिसमें वो कई अभिनेत्रियों के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कल के बारे में सब कुछ प्रिय सुनीता कपूर अनिल कपूर को प्यार और शानदार भोजन के लिए धन्यवाद।’
यह भी पढ़ें
उन्होंने आगे लिखा, ‘सुनीता कपूर इससे बढ़िया मेज़बान/आयोजक/मित्र/जिन्न का संयुक्त कोई नहीं हो सकता !! अपने दोस्तों के साथ प्यार और अपने परिवारों का जश्न मनाने के लिए एक प्यारा दिन, और एक आभासी फास्ट ब्रेकिंग के साथ समापन। करवा चौथ 2022 मैं न केवल एक अदृश्य भगवान के लिए उपवास और प्रार्थना करती हूं, बल्कि उन जीवित आत्माओं के लिए भी, जो मेरे जीवन को प्यार और हंसी के साथ, उनके स्वास्थ्य और खुशी के लिए हमेशा के लिए पूर्ण बनाते हैं। आशा है कि आप सभी का करवाचौथ शानदार रहा होगा और आने वाला वर्ष बेहतर होगा!’ रवीना टंडन ने वीडियो कॉल के जरिए अपने इस करवा चौथ व्रत को पूरा किया वहीं कॉल पर उनके पति अनिल थडानी भी लगातार ऑनलाइन रहे।





