Movie Review

Rocket Gang Trailer Out | निकिता दत्ता-आदित्य सील की फिल्म ‘रॉकेट गैंग’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, बच्चों ने भूत बनकर सभी को नचाया | Navabharat (नवभारत)



मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) निकिता दत्ता (Nikita Dutta) और एक्टर आदित्य सील (Aditya Seal) की फिल्म ‘रॉकेट गैंग’ (Rocket Gang) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यह एक डांस हॉरर-कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म से मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे है। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो ने किया है। इस फिल्म में निकिता दत्ता और आदित्य सील के अलावा सहज सिंह चहल, दीपाली बोरकर, तेजस वर्मा, जयश्री गोगोई, आद्विक मोंगिया, सिद्धांत शर्मा, जेसन थम और मोक्षदा जेलखानी भी अपने अहम भूमिका में है। इस फिल्म के ट्रेलर में बच्चे भूत बनकर सभी को डांस कराते नजर आ रहे है। फिल्म ‘रॉकेट गैंग’ 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply