
मुंबई : कन्नड़ (Kannada) भाषा में बनी ब्लॉकबस्टर (Blockbuster) फिल्म ‘कांतारा’ (Kantara) 14 अक्टूबर को यानी आज हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में पैन इंडिया रिलीज किया गया है। इस फिल्म का निर्माण होम्बले फिल्म्स (Hombale Films) ने किया है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। ये फिल्म 30 सितंबर को कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसका बॉक्स पर जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों ने इस फिल्म के हिंदी वर्जन को देखने की इच्छा जाहिर की। जिसको ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म को हिंदी डबिंग के साथ रिलीज कर दिया है।
बता दें कि ‘कांतारा’ का मतलब है ‘बीहड़ जंगल’ इस फिल्म की कहानी जंगल के बीच बसे एक छोटे से गांव पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। इस फिल्म में किशोर, प्रमोद शेट्टी, अच्युत कुमार, नवीन डी पाडिल और प्रकाश थुमिनाद ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं इस फिल्म की टीम से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कई विषयों पर चर्चा भी की साथ ही अनुराग ठाकुर ने भारत फिल्म को दुनिया का हब बनाने के उनके विचार को भी सुना।
यह भी पढ़ें
अनुराग ठाकुर ने इस फिल्म की सफलता के लिए भी कामना किया। अनुराग ठाकुर ने इस मुलाकात की तस्वीरों को अपने ट्वीटर हैंडल से भी शेयर किया है। जिसमें वो अपने हाथ में फूल के बुक्के लिए फिल्म की टीम के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
I met @hombalefilms team and wished them success for their film #Kantara. Also listened to their ideas to make India film hub of the world.@VKiragandur @ChaluveG @Karthik1423 pic.twitter.com/CrOBhhHRnP
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) October 14, 2022
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं होम्बले फिल्म्स की टीम से मिला और उनकी फिल्म ‘कांतारा’ की सफलता की कामना की। साथ ही भारत फिल्म को दुनिया का हब बनाने के उनके विचार भी सुने।’ बता दें कि फिल्म को लेकर धनुष, प्रशांत नील और अनिल कुंबले जैसे कई अन्य हस्तियों ने पॉजिटिव रिव्यू दिया है।





