Cinema

शाहरुख, सैफ और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार जब पर्दे पर बने विलेन, मुरीद हो गए थे फैंस


मुंबई: बॉलीवुड में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन समेत कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनकी फिल्में उनके नाम से ही जानी जाती हैं. फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनकी फिल्मों की पॉपुलैरिटी उनके काम से पहले उनके नाम से ही हो जाती है. फिल्मों में उनके होने मात्र से फिल्म टिकट खिड़की पर कमाल कर जाती है.

फिल्मी सितारें अपने फैंस को खुश करने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं. कभी अपने हीरो वाले अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो कभी फिल्मों में अपनी इमेज से परे विलेन की भूमिका निभाकर फैंस के दिलों में अलग जगह बना लेते हैं. आज हम आप को बॉलीवुड के ऐसे टॉप एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्‍होंने पर्दे पर हीरो बनकर नहीं बल्कि विलेन बन कर धमाल मचाया है.

hrithik roshan

जब हीरो नहीं विलेन बनकर आए ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के हैंडसम हंक स्टार ऋतिक रोशन ने फिल्मों में हीरो का कैरेक्टर प्ले करते हैं, लेकिन फिल्म धूम-2 वह विलेन बनकर सामने आए. उनका ये किरदार लोगों ने काफी पसंद किया था.

aamir khan

फिल्म धूम-3 में ऐसा था आमिर खान का किरदार

आमिर खान
फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाना जाता है. उनकी हीरो वाली इमेज फैंस को काफी पसंद है. लेकिन फिल्म धूम-3 में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाकर काफी वाहवाही लूटी थी.

john abraham

Dhoom में विलेन के रोल में नजर आए थे जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम
अपनी दमदार हीरो वाली इमेज के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम के लाखों फैंस हैं. फैंस उन्हें हीरो के कैरेक्टर में देखने के लिए बेताब रहते हैं. लेकिन धूम में विलेन के किरदार में फैंस ने उन्हें दिल खोलकर प्यार दिया था.

sanjay dutt

सजंय द्त का निभाया कांचा का किरदार आज भी लोगों के जहन में बसा है

संजय दत्त
संजय दत्त इंडस्ट्री के ऐसे स्टार हैं जिन्होंने अपने करियर में अग्निपथ, यलगार और वास्तव समेत कई फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाए हैं. फिल्म अग्निपथ में उनका कांचा वाला किरदार तो लोगों के जहन में बस गया था. हीरो के साथ-साथ फैंस को संजय का कांचा वाला रोल भी काफी भा गया था .

amitabh bachan

फिल्म आगे के एक सीन में अमिताभ बच्चन
( फाइल फोटो )

अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जिस फिल्म में होते हैं उसकी सफलता की गारंटी काफी हद तक बढ़ जाती है. बिग बी ने भी कुछ फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है. फिल्म आंखें में उनके विलेन की भूमिका ने दर्शकों के होश उड़ा दिए थे. इसके अलावा उन्होंने फिल्म आग में भी विलेन का कैरेक्टर प्ले किया था.

akshay kumar

विलेन की भूमिका में नजर आ चुके हैं अक्षय कुमार
(फोटो साभार:Instagram@akshaykumar)

अक्षय कुमार
साफ सुथरी छवि वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों में अक्सर हीरो के रोल ही निभाए हैं. लेकिन फिल्म अजनबी में बिपाशा बसु के साथ विलेन की भूमिका निभाकर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया था. वन्स ऑपन अ टाइम इन मुंबई दोबारा में भी अक्षय विलेन के किरदार में छा गए थे.

saif ali khan, fashion

विलेन लुक में सैफ अली खान Image : Instagram/saif ali khan

सैफ अली खान
फिल्म ओंकारा में लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाकर सैफ अली खान ने ये साबित कर दिया था कि उनमें गजब का एक्टिंग टैलेंट है. लंगड़ा त्यागी किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है. इसके अलावा फिल्म कुर्बान में भी सैफ ने विलेन का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीता था.

shahrukh

फिल्म रईस में विलेन के लुक में शाहरुख खान
(फोटो साभार: Instagram@iamsrk)

शाहरूख खान
रोमांस के बादशाह शाहरूख खान को विलेन के किरदार में पचा पाना फैंस के लिए वाकई थोड़ा मुश्किल है. लेकिन फिल्म डर में जब शाहरुख को विलेन के किरदार में देखा जाता है तो रूह कांप जाती है. डर के अलावा शाहरुख खान अंजाम, रईस, बाजीगर, डॉन, डॉन 2 में भी विलेन का किरदार निभाकर छा गए थे.

Tags: Aamir khan, Amitabh Bachachan, Shahrukh khan

Leave a Reply