Cinema

Ali Fazal Birthday: ऋचा चड्ढा को आई लव यू बोलने में अली फजल को लगे थे पूरे तीन महीने, मजेदार है पूरा किस्सा


मुंबई: अली फजल आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है. अली फजल को इस दौर के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक माना जाता है. अपने एक्टिंग करियर में अली ने अब तक कई शानदार फिल्में की हैं, जिसमें हॉलीवुड की फिल्में भी शामिल हैं. लेकिन जो पहचान उन्हें वेब सीरिज ‘मिर्जापुर’में ‘गुड्डू भैया’ का कैरेक्टर प्ले करके मिली वो किसी और किरदार से नहीं मिल पाई. आज यानी 15 अक्टूबर को अली फजल का बर्थडे है. हॉल‍िवुड से अपने कर‍ियर की शुरुआत करने वाले एक्‍टर अली फजल के बर्थडे के मौके पर आइए जानते हैं बॉल‍ीवुड के उनके सफर के बारे में…

15 अक्टूबर 1986 को लखनऊ में जन्मे अली फजल (Ali Fazal) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है. अपनी शुरुआती पढ़ाई उन्होंने देहरादून के जाने माने स्कूल ‘द दून’से की है. स्कूल के दिनों में ही अली फजल एक्टिंग की दुनिया में रूची रखने लगे थे. शायद उनका यही इंट्रेस्ट उन्हें मुंबई ले आया था. जहां से उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने पर फोकस किया. हालांकि शुरुआती दौर में अभिनेता ने मॉडलिंग भी की थी.

XXX Case: एकता कपूर को सुप्रीम कोर्ट से पड़ी फटकार, कहा- ‘आप युवाओं का दिमाग को दूषित कर रही हैं’

वैसे तो मुंबई माया नगरी में सपनों को साकार करना इतना आसान नहीं होता लेकिन अली फजल (Ali Fazal) को किसी तरह साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘दी अदर एंड और द लाइन’ में एक छोटी-सी भूमिका निभाने का चांस मिल गया था. इसके बाद साल 2009 में उन्होंने राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘3 इडिएट्स’ में भी छोटा सा किरदार निभाने का मौका मिला. काम इतना छोटा सा था कि शायद ही किसी ने उन्हें इस फिल्म में नोटिस नहीं हो. लेकिन अली की एक्टिंग की गाड़ी को अभी ट्रेक मिलना बाकी था और साल 2011 में फिल्म ‘ऑलवेज कभी-कभी’ से उन्हें बतौर हीरो अपनी पारी शुरू करने का मौका मिला. हालांकि ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म ‘फुकरे’ने अली फजल को रातों रात स्टार बना दिया था. अली फजल की किस्मत इसी फिल्म से चमकी थी. सबसे खास बात यहां ये थी कि इसी फिल्म से अली और ऋचा चड्डा की नजदीकियां बढ़नी शुरू हुई थी.

पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू में ऋचा ने पहली बार अपने और अली फजल के बारे में बताते हुए कहा था, “हम दोनों मेरे घर पर फिल्म चैपलिन (1992) देख रहे थे. इस अमेरिकी फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर थे. मैं खुश थी कि अली भी इस फिल्म को एंजॉय कर रहे हैं. साथ ही ये जानकर भी कि हमारी पसंद कितनी मिलती है. उसी दौरान मैंने अली से कहा तुम सच में बहुत प्यारे हो और मैं तुमसे प्यार करती हूं. लेकिन अली को मुझे प्रपोज करने में और आई लव यू बोलने में पूरे तीन महीने लग गए. प्याक से अली ऋचा को कूकी कहकर बुलाते हैं. उन्होंने ऋचा से प्यार पर कहा कि वह सोचती है कि मुझे उसके बिंदास नेचर के चलते उससे प्यार हो गया, और यह सचमुच उससे प्यार होने की एक वजह है. अगर वह खाना खा रही है, तो वहां गिलास फैला हुआ होगा, सभी जगह खाना बिखरा होगा और कटलरी निश्चित रूप से गिर जाएगी.

Tags: Ali Fazal, Richa Chadha

Leave a Reply