Cinema

अर्जुन रामपाल, फरहान अख्तर… जब बीवी से तलाक के बाद इन स्टार्स को मिला GF का साथ, लव लाइफ के खूब रहे चर्चे


मुंबईः बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जिनका रिश्ता अपने पति या पत्नी के साथ ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया. इनमें कई बड़े स्टार्स भी शामिल हैं. इंडस्ट्री के कई पावर कपल्स ने अचानक अपने तलाक का ऐलान करके फैंस को हैरान कर दिया. फिर चाहे वे आमिर खान-किरण राव (Aamir Khan-Kiran Rao) हों या फिर अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा (Arbaaz Khan-Malaika Arora). हालांकि, तलाक और अपने पार्टनर से अलगाव के बाद भी इनकी जिंदगी में प्यार ने जगह बना ही ली. तो इस लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं, चलिए आपको बताते हैं.

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है अरबाज खान (Arbaaz Khan) का. मलाइका और अरबाज की जोड़ी एक समय पर इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से थी. लेकिन, मलाइका अरोड़ा से अलगाव के बाद मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं. चर्चा है कि अरबाज और जॉर्जिया साथ ही रहते हैं, हालांकि अब तक दोनों की तरफ से इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई है. दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का प्यार भी किसी से छिपा नहीं है.

अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल ने 2019 में अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने का ऐलान कर दिया था. दोनों का रिश्ता तलाक के साथ खत्म हो गया. लेकिन, इससे पहले की दोनों के तलाक पर कानून की मुहर लगती, अर्जुन रामपाल पहले से ही गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रहने लगे. दोनों का एक बेटा भी है, जिसके साथ कपल की तस्वीरें अक्सर छाई रहती हैं.

फरहान अख्तर
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने पहली शादी अधुना भवानी से की थी, लेकिन करीब 17 सालों के बाद कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया. इसके बाद फरहान, शिबानी दांडेकर के साथ कुछ समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे और 2022 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

Farhan akhtar, shibani dandekar

शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर इसी साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधे थे . (फोटो साभार: faroutakhtar/Instagram)

आमिर खान
आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद किरण राव से नजदीकियां बढ़ीं. किरण के रूप में आमिर खान को एक बार फिर अपना प्यार मिल गया. दोनों का एक बेटा आजाद भी है. लेकिन, किरण से भी आमिर खान का रिश्ता भी करीब 16 साल चला और 2021 में दोनों ने तलाक का ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया.

Tags: Arjun rampal, Entertainment, Entertainment Special, Farhan akhtar

Leave a Reply