Cinema

Ashwiny Iyer Tiwari B’day: एडवर्टाइजिंग करियर छोड़ फिल्मों के लिए बड़ा रिस्क, आज हैं बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर


Ashwiny Iyer Tiwari B’day: बॉलीवुड में महिला फिल्मकारों की बेहद कमी हैं. कुछ महिला फिल्ममेकर ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है और अपनी पहली ही फिल्म से साबित कर दिया है कि वह किसी भी मामले में कम नहीं हैं. ऐसा ही नाम है अश्विनी अय्यर तिवारी (Ashwiny Iyer Tiwari) का. 15 अक्टूबर 1979 में पैदा हुईं अश्विनी ने फिल्मी दुनिया में काम करने के अपने सपने को पूरा करने के लिए  अपने 15 साल के जमे जमाए एडवर्टाइजिंग करियर को एक दिन यूं ही छोड़ बड़ा रिस्क लिया. कहते हैं कि जीवन में कुछ बड़ा पाने के लिए रिस्क लेना पड़ता है. अश्विनी ने भी ऐसा किया और साल 2016 में कॉमेडी ड्रामा ‘निल बट्टे सन्नाटा’ से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया. पहली ही फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने खूब सराहा.

काफी पढ़ी-लिखी अश्विनी अय्यर तिवारी उन डायरेक्टर्स में शुमार हो गई हैं जिन्होंने कम प्रोजेक्ट्स के बाद भी अपने लिए एक खास जगह बना ली है. कंगना रनौत स्टारर अश्विनी की फिल्म ‘पंगा’ की सफलता ने जहां एक्ट्रेस को खास मुकाम दिलवाया वहीं अश्विनी को भी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया. इस फिल्म की सफलता के बाद कंगना को लोग अक्सर पंगा गर्ल कहकर बुलाते हैं. जब कंगना को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला तो अश्विनी का भी खुद पर वह भरोसा पुख्ता हुआ जिसके भरोसे अपना 15 साल का जमा-जमाया करियर छोड़कर आई थीं.

Ashwiny iyer tiwari

बॉलीवुड की सफल फिल्ममेकर हैं अश्विनी अय्यर तिवारी. (फोटो साभार: ashwinyiyertiwari/Instagram)

 ‘पंगा’ बनाने वाली अश्विनी हैं कंगना की मुरीद
कंगना रनौत को एक बेहतरीन एक्ट्रेस मानने वाली अश्विनी अय्यर तिवारी ने ‘पंगा’ के प्रमोशन के समय मुंबई में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि कंगना एक स्पष्ट और सच बोलने वाली इंसान हैं अगर उन्हें मौका मिले तो वह कंगना की बायोपिक बनाएंगी. इतना ही नहीं अश्विनी ने तो टाइटल भी सोच रखा है. हालांकि ये भी कहा कि अभी कंगना की लाइफ में बहुत कुछ होना बाकी है, इसलिए बायोपिक के लिए जल्दी होगी. शादी कर लें फिर मैं उन पर बायोपिक बनाने के बारे में सोचूंगी और टाइटल रखूंगी ‘कंगना V/S कंगना’.

ashwini iyer and nitesh tiwari

अश्विनी अय्यर की शादी राइटर नीतेश तिवारी से हुई है. (फोटो साभार: ashwinyiyertiwari/Instagram)

अश्विनी अय्यर तिवारी पॉवरफुल डायरेक्टर हैं
अश्विनी अय्यर तिवारी फेमिना पोल में पॉवरफुल वोमेन 2016 से सम्मानित की जा चुकी हैं. 2017 में बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है. अश्विनी ने Earthsky Pictures के नाम से प्रोडक्शन हाउस की को-फाउंडर हैं. इसके बैनर तले लिएंडर पेस-महेश भूपति और मिस्टर नारायण मूर्ति और मिसेज सुधा मूर्ति की लाइफ पर डाक्यू सीरीज बना रही हैं.

अश्विनी अय्यर तिवारी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो राइटर नीतेश तिवारी से शादी की है और दो बच्चों की मां हैं.

Tags: Bollywood Birthday, Kangana Ranaut

Leave a Reply