Cinema

करीना कपूर खान लंदन में कर रही हैं शूटिंग, अपकमिंग फिल्म से फर्स्ट लुक हुआ लीक


मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अब अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं. करीना जल्दी ही डायरेक्टर हंसल मेहता (Hansal Mehta) की फिल्म में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग वह लंदन में कर रही हैं. कुछ दिनों पहले ही इसके लिए वह लंदन रवाना हुई थीं. अब अपकमिंग फिल्म से करीना का लुक भी लीक हो गया है. करीना की फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्माया गया एक क्लिप को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.जिसमें करीना का लुक देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान का यह लुक छाया हुआ है. कई यूजर एक्ट्रेस का लुक एक-एक कर शेयर कर रहे हैं. कई उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कई ने उनके जबरदस्त लुक की तारीफ की है. हालांकि, अब तक मेकर्स की ओर से फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया है. लेकिन, करीना का लुक लीक होने के बाद फैंस के बीच हलचल जरूर मच गई है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में करीना एक डिटेक्टिव का किरदार निभाने वाली हैं. फिल्म मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी, जिसमें करीना इस मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश करती नजर आएंगी.करीना को पहली बार ऐसे किरदार में देखने को लेकर अभिनेत्री के फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

वायरल वीडियो में करीना हाई पोनी टेल और फिटेड शर्ट, ब्लैक पैंट और जैकेट में नजर आ रही हैं. उनका यह लुक बेहद अट्रैक्टिव लग रही हैं और पहले कभी ना देखे गए लुक में हैं. उन पर कई यूजर्स ने प्यार बरसाया है. उनका फॉर्मल लुक काफी शानदार लग रहा है. करीना ने अपने पूरे लुक को फॉर्मल शूज के साथ पूरा किया है. फिल्म को एकता कपूर के बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स के तले प्रोड्यूस किया जा रहा है. बता दें, इससे पहले करीना, आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आई थीं, जो हाल ही में ओटीटी पर भी स्ट्रीम हुई है.

Tags: Bollywood, Kareena kapoor, Kareena Kapoor Khan

Leave a Reply