Cinema

Uunchai से रिवील हुआ नीना गुप्ता का फर्स्ट लुक, राजश्री फिल्म के साथ पहली बार काम करने जाहिर की एक्साइटमेंट


मुंबई. फिल्म ‘ऊंचाई’ से जुड़ी हर खबर मीडिया में सुर्खियां बना रही है. आए दिन ऊंचाई के कैरेक्टर पोस्टर लोगों में उत्सुकता पैदा कर रहे है और इसी एक्ससाइटमेंट को बरकरार करते हुए राजश्री ने एक्ट्रेस नीना गुप्ता का फर्स्ट लुक जारी किया है. जिसे नीना ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इस पोस्टर को उनके खास और पारिवारिक मित्र गजराज राव ने भी शेयर किया है. नीना ने गजराव के साथ ‘बधाई हो’ जैसी सुपरहिट फिल्म से एक अद्भुत कमबैक किया. इसके बाद वो बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी अपने अभिनय से राज कर रही हैं.

फिल्म में नीना गुप्ता, बोमन ईरानी की पत्नी शबीना का किरदार निभा रही हैं. उनका कैरेटक्टर पोस्टर निर्माताओं द्वारा जारी किए गए बाकी पोस्टरों से अलग है, क्योंकि यह पहला ऐसा किरदार पोस्टर है जो किसी बर्फीले सफर के जद्दोजहद में नहीं दिख रहा. नीना गुप्ता का पोस्टर यहां दर्शकों को एक बेहतरीन राजश्री फिल्म के अनुभव की याद दिलाता है.

इस पोस्टर के दो हिस्से हैं जो अलग -अलग दुनिया में उनके अंदर की बेफिक्री को दर्शाता है. एक में,उन्हें आम महिलाओं की तरह कपड़ों से भरी अलमारी के पास दिखाया गया है और वह घर के काम करते हुए नजर आ रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ उनकी आंखों में एक हल्की चमक के साथ एक बेखौफ मुस्कान दिख रही हैं. इस पोस्टर की टैगलाइन है कि – परिवार ही उनकी एकमात्र प्रेरणा थी.

Neena Gupta Post

नीना गुप्ता का फर्स्ट लुक पोस्टर. (फोटो साभारः Instagram @neena_gupta)

पहले अमिताभ बच्चन फिर अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका के बाद नीना गुप्ता का ये पोस्टर वाकई ‘ऊंचाई’ की गहराई दर्शा रही हैं. इन मंझे हुए सितारों की अदाकारी का जादू और सूरज बड़जात्या का बेहतरीन निर्देशन वाकई कमाल करनेवाला है. नीना गुप्ता के पोस्टर अनवील के बाद फैंस को परिणीति चोपड़ा के पोस्टर का इंतजार है.

बता दें कि 18 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा. अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा स्टारर ‘ऊंचाई’ में एक्टर डैनी डेन्जोंगपा और नफीसा अली सोढ़ी का भी खास रोल है. ‘ऊंचाई’ 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Tags: Amitabh bachchan, Neena Gupta

Leave a Reply