हाइलाइट्स
कैटरीना कैफ पहले करवा चौथ का अनुभव किया शेयर.
पति विक्की कौशल ने भी रखा था प्यार के लिए व्रत.
मुम्बई. बॉलीवुड में बीते दो दिन फेस्टिवल का मूड देखने को मिला. बी-टाउन की अदाकाराओं ने पारम्परिक अंदाज में करवा चौथ (Karva Chauth) सेलिब्रेट किया. कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी थीं, जिनका यह पहला करवा चौथ था. इनमें से एक नाम था कैटरीना कैफ (Katrina Kaif). कैटरीना ने रीति रिवाज के साथ पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया. खास बात यह रही कि कैटरीना के साथ पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने भी व्रत रखा था. हाल ही कैटरीना ने करवा चौथ का पहला अनुभव और विक्की के व्रत से जुड़ी बातें साझा कीं.
कैटरीना कैफ ने पहले करवा चौथ के कुछ फोटोज सोशल अकाउंट पर शेयर किए थे. लाल जोड़े में जब वे पति विक्की और परिवार के साथ नजर आई्ं, तो सबकी निगाहें उनकी फोटोज पर टिक गईं. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल ने भी कैटरीना के साथ व्रत रखा था.
9 से 9:30 तक हो गई थी हालत खराब
कैटरीना के लिए पहले करवा चौथ का अनुभव बेहद खास रहा. कैटरीना ने बताया, “मुझे भारतीय परम्पराएं काफी आकर्षित करती हैं. जब मुझे इस व्रत के बारे में बताया गया, तो मैं काफी एक्साइटेड थीं. मुझे पता नहीं था कि मैं भूखी रह पाउंगी या नहीं. मुंबई में 9 बजकर 1 मिनट पर चांद दिखने की बात कही थी इसलिए मैं 9 बजे तक तो मेंटली प्रिपेयर थी. लेकिन चांद 9 बजकर 35 मिनट पर निकला. 9 से 9:30 बजे तक मेरे लिए भूखा रहना काफी मुश्किल हो गया था. मुझे वाकई काफी भूख लग रही थी.”
(फोटो साभार: कैटरीना कैफ इंस्टाग्राम)
प्यारी बात यह थी कि विक्की ने रखा व्रत
कैटरीना के लिए व्रत रखना आसान नहीं था लेकिन उनके लिए सबसे खास यह रहा कि विक्की ने भी उनके लिए व्रत रखा था. इस बारे में कैटरीना ने बताया कि मेरे लिए सबसे प्यारी बात यही थी कि विक्की ने भी साथ में व्रत रखा था. मैंने विक्की से कहा था कि मैं अकेले व्रत रख लूंगी लेकिन विक्की नहीं मानें और उन्होंने भी साथ में व्रत रखा और यह मेरे लिए दिल छू लेने वाली बात थी. इस त्योहार का मेरा अनुभव कुल मिलाकर काफी अच्छा रहा.
वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना जल्द ही फिल्म ‘फोन भूत’ (Phone Bhoot) में नजर आएंगी. इसके अलावा वे सलमान खान (Salman Khan) के साथ ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) के साथ ‘मैरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) में नजर आएंगी. कैटरीना के हाथ में और भी बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. कैटरीना फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखेंगी. इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी नजर आएंगी. दूसरी तरफ विक्की कौशल ‘सैम बहादुर’ और ‘गोविंदा नाम मेरा’ दो प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Katrina kaif, Vicky Kaushal
FIRST PUBLISHED : October 15, 2022, 09:24 IST





