Cinema

Jeetendra Shastri Death | ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ एक्टर जीतेंद्र शास्त्री का 65 साल की उम्र में निधन, संजय मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि | Navabharat (नवभारत)


Jeetendra Shastri Death

Photo – Social Media

मुंबई : फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर (Famous) अभिनेता (Actor) जीतेंद्र शास्त्री (Jeetendra Shastri) का 65 साल की उम्र में निधन (Death) हो गया है। अभिनेता के साथी उन्हें जीतू भाई कहकर पुकारते थे। उनके निधन से सिनेमा जगत को भारी नुकसान पहुंचा है। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हालांकि, अभिनेता की मृत्यु कब और कैसे हुई इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

वहीं एक्टर संजय मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वीडियो में दोनों स्टार्स बर्फ़बारी के बीच बातचीत करते नजर आ रहे है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘जीतू भाई आप होते तो आप कुछ ऐसा बोलते, ‘मिश्रा Sometimes क्या होता है ना कि, Mobile में नाम रह जाता है, और इंसान Network से Out हो जाता है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘तुम दुनिया से बाहर हो, लेकिन हमेशा मेरे दिल और दिमाग के नेटवर्क में रहोगे, ओम शांति!’

यह भी पढ़ें

वहीं सिने और टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने भी जीतेंद्र शास्त्री के निधन पर अपने ट्विटर हैंडल से उनकी तस्वीर शेयर कर शोक जताया है। सिंटा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सिंटा ने जितेंद्र शास्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।’ आगे लिखा, ‘आपकी कमी खलेगी जीतेंद्र शास्त्री हमारी गहरी संवेदना!’ बता दें कि जीतेंद्र शास्त्री सिने और टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन साल 2008 से जुड़े थे।

गौरतलब है कि जीतेंद्र शास्त्री कई हिट फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके थे। जिसमें ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’, ‘सुई धागा’, ‘पारी’, ‘चरस’, ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘साहेब बीवी और गैंगेस्टर’ और ‘असोका’ जैसी फिल्में शामिल है।

Leave a Reply