Movie Review

Tara vs Bilal | जॉन अब्राहम की फिल्म ‘तारा वर्सेज बिलाल’ का पहला गाना ‘तेरी हो गई’ हुआ रिलीज, देखें वीडियो | Navabharat (नवभारत)


Tara vs Bilal

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) जॉन अब्राहम (John Abraham) इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में बने है। वहीं जॉन अब्राहम की निर्मित फिल्म ‘तारा वर्सेज बिलाल’ (Tara vs Bilal) का ट्रेलर 8 अक्टूबर 2022 को रिलीज हुआ है। फिल्म का ट्रेलर प्रशंसकों को बेहद पसंद आया है। इस फिल्म में एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस सोनिया राठी लीड रोल में है। हर्षवर्धन राणे इस फिल्म में ‘बिलाल’ और सोनिया राठी ‘तारा’ की भूमिका में है।

जॉन अब्राहम की इस फिल्म का पहला गाना ‘तेरी हो गई’ आज रिलीज हो गया है। इस गाने में हर्षवर्धन राणे और सोनिया राठी की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को भूषण कुमार की टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को मास्टर सलीम और फरीदकोट ने अपनी आवाज दी है। मनन भारद्वाज ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है और उन्होंने ही इसे म्यूजिक भी दिया है।

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि इस फिल्म से सोनिया राठी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन समर इकबाल ने किया है और फिल्म का निर्माण जॉन अब्राहम, भूषण कुमार और कृष्णा कुमार ने साथ मिलकर किया है। फिल्म ‘तारा वर्सेज बिलाल’ 28 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply