Cinema

Mili Trailer Out: जीने के लिए दिखी ‘मिली’ की तड़प, जाह्नवी कपूर की फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है


मुंबईः जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapooor) एक के बाद एक जबरदस्त फिल्मों के जरिए तेजी से दर्शकों के बीच अपनी पकड़ को मजबूत करने में जुटी हैं. रूही, गुड लक जैरी और गुंजन सक्सेना के बाद अब उनकी ‘मिली’ (Mili) रिलीज के लिए तैयार है. जाह्नवी कपूर ने 2021 में ऐलान किया था कि वह मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी.जिसका शीर्षक ‘मिली’ होगा. जाह्नवी के इस ऐलान के बाद से ही फैंस के बीच उनकी फिल्म का इंतजार शुरू हो गया था. जिसका ट्रेलर अब रिलीज हो गया है.

जाह्नवी कपूर और सनी कौशल स्टारर मिली के ट्रेलर रिलीज होते है दर्शकों का इस पर रिएक्शन भी आने लगा है. कुल 2 मिनट 21 सेकेंड के ट्रेलर में मिली की उसके पिता के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग और फिर सनी कौशल के साथ उनकी लव लाइफ की झलक देखी जा सकती है.इसके बाद मिली की गुमशुदगी और जीने की उसकी जद्दोजहद देखने लायक है.

जाह्नवी कपूर की ‘मिली’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. जाह्नवी फिल्म में लीड रोल में हैं और ट्रेलर में उन्हें खुद को फ्रीज होने से बचाने की कोशिश करते देखा जा सकता है. जाह्नवी कपूर स्टारर मिली में उनके अलावा सनी कौशल, मनोज पहवा और विक्रम कोचर भी अहम रोल में हैं.

Tags: Bollywood, Janhvi Kapoor, Sunny Kaushal

Leave a Reply