
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आगमी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में है। भाईजान आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के शूटिंग में काफी व्यस्त है। इसके साथ ही वो रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) को भी होस्ट कर रहे हैं। वहीं अब उनकी आगामी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
सलमान खान ने अपने इस फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। जहां फैंस को इस फिल्म के रिलीज डेट का बड़ी बेसब्री से इंतजार था। वहीं आज सलमान खान का अपनी इस फिल्म के रिलीज डेट का अनाउंसमेंट करना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म में अपने फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘टाइगर की एक नई तारीख… दिवाली 2023 है! टाइगर 3 को यशराज फिल्म्स के साथ केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे पर मनाएं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।’
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि एक बार फिर बड़े पर्दे पर सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है। टाइगर और जोया की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का एंटरटेन करने के लिए नए साल पर दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर आ रही है। फाइनली आज प्रशंसकों का इस फिल्म के रिलीज डेट को लेकर इंतजार यहीं खत्म हुआ। फैंस आज काफी खुश है। हालांकि, फैंस इस आस में थे कि सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ईद के मौके पर रिलीज होगी, क्योंकि उनकी अक्सर फिल्में ईद के मौके पर ही रिलीज होती आई है, लेकिन इस बार सलमान खान ईद पर नहीं बल्कि दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर दहाड़ने आ रहे है।





