Movie Review

Sardar Trailer | ‘सरदार’ का ट्रेलर रिलीज, दोहरी दमदार भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता कार्थी | Navabharat (नवभारत)



मुंबई: साउथ अभिनेता कार्थी पिछले काफी समय से अपनी फिल्म ‘सरदार’ (Sardar Trailer) को लेकर चर्चा में बने हुए है। यह फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज होगी। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर अभिनेता कार्थी (Karthi) के फैंस को खुश कर दिया हैं। फिल्म में अभिनेता जासूस और एक पुलिस अधिकारी के रूप में दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि फिल्म में कार्थी अलग-अलग गेट-अप में दिखाई देंगे। फिल्म में अभिनेत्री राशि खन्ना और राजेश विजयन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है। पीएस मिथ्रान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। देखें ‘सरदार’ का ट्रेलर-

Leave a Reply