
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) सोशल मीडिया पर हमेशा से ही काफी एक्टिव दिखाई देती हैं। हाल ही में करवा चौथ से जुड़ी अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कर अभिनेत्री ने तहलका मचा दिया था। इसी बीच अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को बताया कि भले ही वह काफी बिजी हो लेकिन वह हमेशा से ही अपने बेटे वायु के करीब है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट इस वीडियो में सोनम करवा चौथ के लिए मेकअप करती दिखाई दे रही है। इस दौरान उनका बेटा वायु भी उनके गोद में लेटा हुआ नजर आ रहा है। सोनम मेकअप के दौरान अपने बच्चे को स्तनपान कराती भी दिखाई दे रही है।
सोनम ने इस बेहद खास वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘अपनी टीम के साथ वास्तविक दुनिया में वापस आना, कपड़े पहनना और लोगों से मिलना बहुत अच्छा है.. लव यू #मुंबई अपना जादू दिखने के लिए।’ अदाकारा का ये पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी नजर डाले वीडियो पर-
यह भी पढ़ें
इस वीडियो से पहले सोनम कपूर ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर कहा कि ‘करवा चौथ का व्रत रखना उनके पति आनंद आहूजा को पसंद नहीं है। लेकिन यह त्योहार दोनों ही मनाते हैं। त्योहार के दौरान पूरा परिवार और दोस्त एक साथ आते हैं। तो इस साल भी मैंने बिना व्रत किए करवा चौथ मनाया है।’





