Cinema

Hansika Motwani | एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी दिसंबर में कर सकती हैं शादी! वेडिंग डेस्टिनेशन का भी कर चुकी है चयन | Navabharat (नवभारत)


Hansika Motwani

Photo – Instagram

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री बहुत जल्द अपने जीवन के नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रही है। अभिनेत्री इस वक्त अपने शादी (Wedding) की तैयारियों में जुटी है। उनकी ये शादी शाही अंदाज में होने वाली है। जिसके लिए उन्होंने जयपुर का 450 साल पुराना एक मशहूर महल चुना है। अदाकारा इसी साल के अंत में शादी करेंगी। हाल ही में एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा शादी के बंधन में बंधे है। वहीं अब हंसिका मोटवानी की शादी की खबर से फैंस काफी खुश है।

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इसी साल दिसंबर महीने में शादी करने वाली है। ये शादी शाही अंदाज में होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका मोटवानी राजस्थान के जयपुर में स्थित 450 साल पुराना मुंडोता किले में अपनी शादी के सभी फंक्शन का आयोजन किया है। जहां वो अपने जीवनसाथी के साथ सात फेरे लेंगी। हालांकि, अब तक इन खबरों पर अभिनेत्री के तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है और ना ही इस पर कोई उनका अधिकारिक पोस्ट सामने आया है, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो किले में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है।

यह भी पढ़ें

हंसिका मोटवानी टेलीविजन के कई धरावाहिक शो में अपनी भूमिका निभा चुकी है। जिसमें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘शाका लाका बूम बूम’ और ‘सोन परी’ जैसे शोज शामिल है। इसके अलावा अभिनेत्री फिल्मों में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। जिसमें फिल्म ‘कोई मिल गया’ से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। इसके साथ ही साउथ इंडस्ट्री में भी उनका जलवा कायम है। उन्होंने तेलुगू फिल्म ‘देसमुदुरु’ से शुरुआत की थी। जिसके बाद वो ‘ओरु कल ओरु कन्नडी’, ‘एंगेयम कधल’, ‘सिंगम 2’, ‘वेलायुधम’ और ‘थीया वेलाई सिय्यानुम कुमारू’ फिल्मों में नजर आ चुकी है।

Leave a Reply