Cinema

Drishyam 2 Trailer Date Out | इंतजार हुआ खत्म, इन दिन रिलीज होगा ‘दृश्यम 2’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने किया बड़ा ऐलान | Navabharat (नवभारत)


इंतजार हुआ खत्म, इन दिन रिलीज होगा ‘दृश्यम 2’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने किया बड़ा ऐलान

मुंबई: अजय देवगन (Ajay Devgn) की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम’ की अपार सफलता के बाद ‘दृश्यम पार्ट 2’ (Drishyam 2) दर्शकों के सामने आने के लिए बेताब है। दर्शक भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धूममचा दी थी। दर्शकों ने सिर्फ अजय देवगन को ही नहीं फिल्म में दिखाए गए सभी किरदार को पसंद किया था। फिल्म में अजय देवगन समते तब्बू, श्रेया सरन (Shriya Saran) और इशिता दत्ता (Ishita Dutta) लीड रोल में दिखाई दिए थे। ‘दृश्यम पार्ट 2’ अगले महीने यानी 18 नवंबर  को दर्शकों के सामने होगी। ऐसे में अभिनेता ने फिल्म ट्रेलर रिलीज देता का ऐलान किया है। 

‘दृश्यम’ में ‘विजय सलगांवकर’ के किरदार में नजर आने वाले अजय देवगन फिल्म का नया पोस्टर जारी कर ट्रेलर डेट की घोषणा की है। अभिनेता ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘सच पेड़ के बीज की तरह होता है…. जितना भी चाहे दफ्नालो, वह एक दिन बहार आ ही जाता है… #दृश्यम2 का ट्रेलर कल होगा रिलीज… 18 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म। आप भी देखें पोस्ट को- 

यह भी पढ़ें

 

बता दें, शनिवार को भी अजय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘दृश्यम 2’ का लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया था। अभिनेता ने सवाल पूछते हुए कैप्शन में लिखा था- ‘सवाल ये नहीं की आपकी आंखों के सामने क्या है… सवाल ये है कि आप देख क्या रहे हैं…’ ‘दृश्यम पार्ट 1’ के नए पोस्टर के तरह अभिनेता के सवाल में भी काफी सस्पेंस दिखाई दिया था। 

Leave a Reply