Cinema

Drishyam 2 के ट्रेलर लॉन्च से पहले अजय देवगन ने शेयर किया नया पोस्टर, अक्षय खन्ना का लुक किया रिवील


मुंबई. अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 2’ का टीजर आने के बाद से फैंस इसके ट्रेलर और फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. अजय फिल्म को लेकर लोगों के बीच बज बनाए हुए हैं. वह लगातार फिल्म से जुड़े पोस्ट कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने ‘दृश्यम 2’ का एक नया पोस्टर शेयर किया और अक्षय खन्ना का लुक रिवील किया है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी 17 अक्टूबर को आएगा. फिल्म का ट्रेलर गोवा में लॉन्च होगा. इसके लिए मेकर्स एक बड़ा इवेंट भी आयोजित कर रहे हैं.

अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें तब्बू और अक्षय खन्ना का मिरर लुक रिफ्लेक्ट हो रहा है. अजय पुलिस स्टेशन के एक पूछताछ रूम में बैठे दिख रहे हैं. जबकि अक्षय और तब्बू गंभीरता के साथ अजय को बाहर से देख रहे हैं. रूम के बाहर लगी शीशे की दीवार पर दोनों के चेहरे दिख रहे हैं.

Ajay Devgn Drishyam 2 Post

तब्बू और अक्षय खन्ना का लुक रिवील. (फोटो साभारः Instagram @ajaydevgn)

इस दिन लॉन्च होगा ‘दृश्यम 2’ का ट्रेलर

अजय देवगन ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, “सच पेड़ के बीज की तरह होता है. जितना भी चाहे दफनालो, वो एक दिन बाहर आ ही जाता है. दृश्यम 2 का ट्रेलर कल आउट होगा. केस 18 नवंबर 2022 को रीओपन होगा.” तब्बू ने भी यही पोस्टर शेयर किया और इसको इसी तरह का कैप्शन दिया.

गोवा में ट्रेलर लॉन्च इवेंट

बता दें कि, ‘दृश्यम 2’ का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए मेकर्स ने एक बड़े इवेंट का आयोजन किया है. यह इवेंट गोवा में होगा. फिल्म की टीम काफी तैयारियां कर रही हैं. कई फिल्म क्रिटिक्स और लवर्स इवेंट में शामिल होने के लिए गोवा के लिए रवाना हो चुके हैं. वहीं, फिल्म की कास्ट भी गोवा में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होगी.

गोवा में पूरी की गाने की शूटिंग

हाल ही में, अजय देवगन और श्रिया सरन ने गोवा में दृश्यम 2 के लिए एक सॉन्ग की भी शूटिंग की है. इस सॉन्ग की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं.

Tags: Ajay Devgn, Akshaye Khanna, Drishyam 2, Tabu

Leave a Reply