Cinema

Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रैंप पर छीन लिया गौरव गुप्ता का गोगल, डिजाइनर रह गए हक्के-बक्के


हाइलाइट्स

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गौरव गुप्ता के लिए किया रैम्प वॉक.
डिजाइनर के साथ रैम्प पर ही किया मजाक.

मुंबई. सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों अपनी फिल्म ‘थैंक गॉड’ (Thank God) के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म को लेकर वे कई इवेंट्स में शामिल हो रहे हैं. हाल ही में सिद्धार्थ एक फैशन वीक का हिस्सा बने. यहां उन्होंने फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता (Gaurav Gupta) के डिजाइन को रैम्प पर प्रजेंट किया. वे उनके शो स्टॉपर थे. जब गौरव उनके साथ रैम्प पर आए तो सिद्धार्थ ने कुछ ऐसा कर दिया कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि अचानक सिड ने ऐसा क्यों किया?

सिद्धार्थ मल्होत्रा का फैशन वीक​ से जुड़ा यह वीडियो अब सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है. दरअसल, जब गौरव के साथ सिद्धार्थ रैम्प पर पहुंचे तो फोटो खिंचवाने के लिए दोनों रूक गए. गौरव अपने गोगल के साथ पोज दे रहे थे. इस पर सिद्धार्थ अचानक गौरव का गोगल ले लिया और खुद पहन लिया. गौरव कुछ समझ पाते इससे पहले सिद्धार्थ ने गोगल के साथ पोज देना शुरू कर दिया. गौरव उनकी इस हरकत पर पहले हंसे और फिर सिद्धार्थ के साथ पोज दिया.

गौरव ने वापस लिया गोगल
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जब अचानक से गौरव से गोगल लिया तो वे उन्हें बताने लगे कि यह मेरा है. इसके बाद सिद्धार्थ और गौरव जब वापस जाने लगे तो इस बार गौरव ने बिना देर किए अपना गोगल वापस ले लिया. दोनों की बीच गोगल के लिए यह मीठी तकरार देखकर दर्शक भी हंसे बिना नहीं रह सके.

सेना के जवानों के प्रति हमारी भी जिम्मेदारी
उधर, फिल्म ‘शेरशाह’ में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभा चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही ‘मां भारती के सपूत’ वेबसाइट लॉचिंग पर पहुंचे थे. इस दौरान उनका कहना था, ‘बॉर्डर पर सेना के जवान हमारे लिए जान दे देते हैं. ऐसे में यह हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम उनके परिवार का खयाल रखें. हमारी सेना दुनिया की बेहतरीन आर्मी में से एक है और उनका काम हम सभी के काम से सबसे ज्यादा मुश्किल है.’

Tags: Sidharth Malhotra

Leave a Reply