Cinema

Hema Malini | हेमा मालिनी के 74वें जन्मदिन पर बेटी ईशा देओल ने किया विश, शेयर की बिना मेकअप वाली तस्वीरें | Navabharat (नवभारत)


Hema Malini

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की मशहूर (Famous) अभिनेत्री (Actress) और बीजेपी से लोकसभा सांसद (Lok Sabha MP) हेमा मालिनी (Hema Malini) आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के अम्मानकुंडी गांव में हुआ था। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल भी कहा जाता है। अभिनेत्री बहुत कम उम्र में ही सिनेमा जगत की दुनिया में अपना कदम रखी थी। अब तक हेमा मालिनी बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी है।

जिसमें ‘सपने का सौदागर’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘नसीब’, ‘क्रांति’, ‘शोले’ जैसी कई फिल्में शामिल है। अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर हेमा मालिनी के साथ बिना मेकअप वाली दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में ईशा देओल अपनी मां को किस करती नजर आ रही है। तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो मां को गले लगाते दिखाई दे रही है। तस्वीरों में मां-बेटी का प्यार झलक रहा है। वो दोनों काफी खुश नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें

ईशा देओल ने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मम्मा ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और ढेर सारी खुशियां प्रदान करें। मैं हमेशा आपकी तरफ से हूं। लव यू!’ उनके इस पोस्ट पर फैंस से लेकर स्टार्स तक के शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। सभी हेमा मालिनी के जन्मदिन की बधाईयां दे रहे है। ईशा देओल के इस पोस्ट को अब तक 51 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके है।

Leave a Reply