
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की सुपरहिट (Superhit) रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ (Kuch Kuch Hota Hai) ने आज अपने 24 साल पूरे कर लिए है। ये फिल्म 16 अक्टूबर 1998 में सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर उतरी थी। ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल के अलावा रानी मुखर्जी भी लीड रोल निभाई थी। इस फिल्म में सलमान खान एक्स्टेंडेड कैमियो रोल में थे।
बता दें कि ये फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। इस फिल्म की कहानी को खुद करण जौहर ने ही लिखा था और ये फिल्म उनके ही प्रोडक्शन कंपनी यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी थी। गौरतलब है कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, मॉरिशस, स्कॉटलैंड और ऊटी में हुई थी। वहीं इस फिल्म के 24 साल पूरे होने पर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है।
यह भी पढ़ें
उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘समय बीत जाता है, लेकिन ‘कुछ कुछ होता है’ हमेशा मेरे दिल के लिए खास रहेगा। मेरी पहली फिल्म!!! मेरे सबसे अच्छे लोगों, सबसे अच्छी टीम और आसपास की सबसे अच्छी ऊर्जा के साथ बनाया गया … 24 साल बाद भी पॉप संस्कृति में इसे ‘पॉप’ बनाने और इसे ‘कूल’ रखने के लिए धन्यवाद। हमेशा कृतज्ञता!’ करण जौहर ने अपने इस पोस्ट में शाहरुख खान, काजोल और सलमान खान को भी टैग किया है। उनके इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक इसे बेस्ट फिल्म और अपनी पसंदीदा फिल्म बता रहे है।





