Cinema

Hema Malini | हेमा मालिनी जन्मदिन पर श्रीकृष्ण और राधे मां से आशीर्वाद लेने पहुंची इस्कॉन मंदिर, बर्थडे पर साथ रहे पति धर्मेंद्र | Navabharat (नवभारत)


Hema Malini

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की दिग्गज (Veteran) अभिनेत्री (Actress) हेमा मालिनी (Hema Malini) का आज 74वां जन्मदिन है। उनका जन्म 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के अम्मानकुंडी गांव में हुआ था। बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी राजनीति में भी अपनी एक खास पहचान बना चुकी है। वो बीजेपी से लोकसभा सांसद है। आज अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री श्रीकृष्ण और राधे मां से आशीर्वाद लेने के लिए जुहू के इस्कॉन मंदिर पहुंची थी।

जहां उन्होंने भगवान का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। हेमा मालिनी अपने इस दर्शन के वीडियो और तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। जिसमें वो पिंक कलर की साड़ी पहने और गले में फूलों की माला पहने नजर आ रही है। वो काफी खुश दिखाई दे रही है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘मेरे जन्मदिन पर श्री कृष्ण और राधे मां से आशीर्वाद लेने के लिए इस्कॉन मंदिर, जुहू की मेरी यात्रा का वीडियो साझा कर रही हूं।’

यह भी पढ़ें

उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में मंदिर में भगवान के दर्शन की कुछ तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘इस्कॉन जुहू मुंबई में मेरे जन्मदिन पर श्री कृष्ण और राधे मां के आशीर्वाद के साथ मेरे दिन की शुरुआत हुई, मेरे जन्मदिन पर प्यार और आशीर्वाद बरसाने के लिए मेरे सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद। राधे राधे!’ हेमा मालिनी के जन्मदिन के मौके पर उनके पति धर्मेंद्र भी उनके साथ रहे। जिससे वो काफी खुश हुई है।

उन्होंने अपने एक तीसरे पोस्ट में पति धर्मेंद्र के साथ तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मेरे जन्मदिन पर मेरे धर्म जी के साथ रहना हमेशा अच्छा लगता है।’

गौरतलब है कि हेमा मालिनी अब तक बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी है। जिसमें ‘शोले’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘सपने का सौदागर’, ‘नसीब’ और ‘क्रांति’ जैसी कई फिल्में शामिल है। आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है।

Leave a Reply